जामा मस्जिद में महिलाओं की एंट्री पर लगी रोक, विवाद बढ़ने पर PRO ने दी सफाई
BREAKING

जामा मस्जिद में महिलाओं की एंट्री पर लगी रोक, विवाद बढ़ने पर PRO ने दी सफाई

Nov 24, 2022
Spread the love
  • जमा मस्जिद में महिलाओं की एंट्री पर लगी रोक
  • धर्मगुरु बोले –यह इबादत के लिए बनाई गई है
  • लड़कियां मस्जिद परिवार के साथ आए या फिर पति के साथ आएं
  • महिलाओं की एंट्री पर रोक को लेकर बढ़ा बवाल

 

दिल्ली की जमा मस्जिद में लड़कियों की एंट्री पर रोक लगाने वाले फैसले ने विवाद खड़ा कर दिया है। जिसके बाद मस्जिद प्रशासन की ओर से सफाई पेश की गई।सफाई में गलती सुधारने का आश्वासन दिया गया है।

दिल्ली में बनी ऐतिहासिक जामा मस्जिद एक नोटिस की वजह से विवादों में चल रही है। जामा मस्जिद में लगे इस नोटिस में लड़की और लड़कियों का अकेले दाखिल होना मना है। इस नोटिस के आते ही बवाल खड़ा हो गया। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने भी इस पर कड़ी आपत्ति जताई है। और कहा कि भारत में इस तालिबानी फैसले को मान्यता नहीं दी जानी चाहिए। जिसके बाद मस्जिद के पीआरओ अधिकारी की ओर से इस विवाद पर सफाई भी दी गई है।

जमा मस्जिद के पीआरओ अधिकारी ने सफाई में कहा कि महिलाओं की एंट्री पर रोक नहीं लगाई गई है। उन्होंने कहा कि लड़कियां अकेले आती हैं तो गलत काम होते हैं, वीडियो बनाए जाते हैं। परिवार के साथ आएं या फिर कोई शादीशुदा जोड़ा आता है तो उस पर कोई रोक नहीं लगाई गई है। मस्जिद को मीटिंग प्वाइंट बनाया जाए यह गिफ्ट स्वीकार नहीं।

इस मामले में मस्जिद की RWA के जनरल सेक्रेटरी मोहम्मद सलमान ने सफाई देते हुए कहा था कि बोर्ड में कुछ गलती थी। इस पर हम शाही इमाम से बात करेंगे। इस गलती को ठीक भी किया जाएगा। कौन सी गलती है ,कौन सी चूक हुई है इस बारे में मोहम्मद सलमान की तरफ से कोई जवाब नहीं दिया गया। उन्होंने सिर्फ इतना ही कहा कि गलती सुधारी जाएगी।

प्रशासन के फैसले को लेकर मस्जिद के PRO सबीउल्लाह ने कहा था यह मीटिंग प्वाइंट नहीं है। लड़कियां आती हैं ,वीडियोस बनाती हैं, गलत हरकतें करती हैं ,अकेले आती हैं। इन्हीं गलत कामों को रोकने के लिए यह फैसला लिया गया है। उन्होंने आगे कहा अन्यथा फैमिली के साथ आए शोहर के साथ आएं कोई पाबंदी नहीं है।
लेकिन इसे मीटिंग प्वाइंट बनाना, टिकटोक वीडियोस बनाना, डांस करना किसी भी धर्म स्थल के लिए मुनासिब नहीं है। हमारी पाबंदी लगाने का सीधा–सीधा मतलब है मस्जिद सिर्फ इबादत के लिए है इसे इबादत के लिए ही रहने दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *