श्रद्धा जैसा एक और मामला, महिला ने बेटे की मदद से की पति की हत्या, फ्रिज में रखे शव के टुकड़े
BREAKING Delhi / NCR

श्रद्धा जैसा एक और मामला, महिला ने बेटे की मदद से की पति की हत्या, फ्रिज में रखे शव के टुकड़े

Nov 28, 2022
Spread the love

 

मानवता को झकझोर देने वाले दिल्ली के श्रद्धा हत्याकांड को अभी लोग भूले भी नहीं थे कि ऐसा ही एक और मामला सामने आ गया है। पूर्वी दिल्ली के पांडवनगर में एक महिला ने अपने बेटे की मदद से पति की हत्या कर दी और शव के टुकड़े फ्रीज में रख दिये। रोजाना वह बाहर जाते और टुकड़े फेंक आते। पुलिस ने महिला व उसके बेटे को गिरफ्तार कर इंसानी टुकड़ों के मिलने की गुत्थी को सुलझा लिया है। पुलिस का दावा है कि महिला ने अवैध संबंधों के चलते अपने पति को मौत के घाट उतारा है।

गिरफ्तार महिला का नाम पूनम व बेटा दीपक है जबकि पति अजन दास हैं।  पुलिस ने उस फ्रीज को भी बरामद कर लिया है जिसमें अंजन दास के शव के टुकड़े छिपा कर रखे गये थे।  दरअसल,  पुलिस को पांडवनगर में इंसानी टुकड़े लगातार बरामद हो रहे थे। आसपास के सीसीटीवी खंगाले  गये तो रहस्य से पर्दा उठता चला गया।  सीसीटीवी फुटेज में एक महिला और युवक संदिग्ध अवस्था में मैदान के पास दिखाई दिए। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में  लेकर पूछताछ की तो दोनों ने सच उगल दिया। दोनों आरोपियों ने बताया कि अवैध संबंधों के चलते उन्होंने इस हत्याकांड को अंजाम दिया है। उन्होंने बताया  अंजन दास के कई महिलाओं से संबंध थे। जिस कारण घर में अक्सर झगड़ा रहता था। इसके चलते ही पत्नी ने बेटे की मदद से अंजन दास को मौत के घाट उतार दिया।

बता दें कि हाल ही में दिल्ली के साथ ही पूरे देश को झकझोर देने वाला श्रद्धाहत्याकांड हुआ था। मुंबई की श्रद्धा को आफताब पूनावाला दिल्ली ले आया था। यहां दोनों लिव इन में रह रहे थे।  आपताब ने बेहद सोची समझी साजिश के हत्या श्रद्धा की हत्या कर दी थी। आफताब ने श्रद्धा के शव के 35 टुकड़े कर उन्हें फ्रीज में रख दिया था।  यह फ्रीज भी उसने शव को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से ही आन लाइन मंगवाया था। शव के टुकड़ों को 18 दिन तक वह लगातार दिल्ली के विभिन्न कोनों में लेकर फेंकता रहा था। श्रद्धा के पिता की गुमशुदगी की शिकायत पर पुलिस ने छानबीन की तो सारा सच सामने आ गया।  अंजन दास हत्याकांड को भी ठीक इसी तर्ज पर अंजाम दिया गया है।

follow us on facebook https://www.facebook.com/groups/480505783445020
follow us on twitter https://twitter.com/home
follow us on you tube https://www.youtube.com/channel/UCQAvrXttAEoWXP6-4ATSxDQ
follow us on website https://firstbytetv.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *