रामदेव ने महिलाओं पर दिया अपमानजनक बयान
उत्तर प्रदेश मेरठ आस-पास

रामदेव ने महिलाओं पर दिया अपमानजनक बयान

Nov 28, 2022
Spread the love
  • मेरठ कमिश्नरी पर रामदेव के खिलाफ प्रदर्शन
  • रामदेव ने महिलाओं को बोले अपमानजनक शब्द
  • प्रदर्शनकारियों का कहना रामदेव मांगे माफी
  • महिलाओं के सम्मान में रामदेव का पुतला फूंका गया

आज मेरठ के कमिश्नर पार्क के चौराहे पर योग गुरु बाबा रामदेव का पुतला फूंका गया। काफी देर तक बाबा रामदेव के खिलाफ प्रदर्शन चला उसके बाद पुतला फूंका गया। पुतला इसलिए फूंका गया क्योंकि रामदेव ने महाराष्ट्र के एक कार्यक्रम दौरान औरतों को लेकर बहुत ही अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया है। रामदेव ने कहा कि औरतें साड़ी में अच्छी लगती है और सूट सलवार में भी अच्छी लगती है। और अगर मेरी तरह कपड़े नहीं पहने तो भी अच्छी लगती है। रामदेव के इन शब्दों से भारतीय संस्कृति के साथ-साथ भारतीय नारी का भी अपमान हुआ है। शेरा जाट ने कहा कि ऐसा बयान भारतीय नारी के प्रति रामदेव की तुच्छ मानसिकता का परिचय है l और इस घोर निंदनीय बयान के लिए रामदेव माफी मांगे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *