गाजियाबाद,आगरा और प्रयागराज समेत यूपी में 16 आईपीएस अधिकारियों के तबादले
Firstbyte update Latest उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद,आगरा और प्रयागराज समेत यूपी में 16 आईपीएस अधिकारियों के तबादले

Nov 29, 2022
Spread the love
  • UP में 16 आईपीएस अधिकारियों के तबादले
  • गाजियाबाद,आगरा और प्रयागराज को मिले पुलिस आयुक्त
  • सोमवार रात जारी एक शासकीय आदेश में मिली जानकारी

उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में 16 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। सोमवार रात जारी एक शासकीय आदेश में ये जानकारी दी गई है। गाजियाबाद,आगरा और प्रयागराज में तीन नए कमिश्नरेट में सोमवार रात पुलिस आयुक्तों की नियुक्ति की गई है। आदेश के मुताबिक अजय मिश्रा , प्रतिंदर सिंह और रमित शर्मा को गाजियाबाद, आगरा और प्रयागराज का पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है।

वही गौतम बुध नगर (नोएडा) के पुलिस आयुक्त आलोक सिंह समेत भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के कुछ और अधिकारियों का तबादला भी किया गया है। आदेश के अनुसार आलोक सिंह का तबादला लखनऊ स्थित पुलिस महानिदेशक कार्यालय में अपर पुलिस महानिदेशक के रूप में किया गया है। उनकी जगह पर लखनऊ परिक्षेत्र में पुलिस महा निरीक्षक के रूप में पदस्थ लक्ष्मी सिंह को नोएडा का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया है। जबकि अशोक मुथा जैन को वाराणसी का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है।

follow us on facebook https://www.facebook.com/groups/480505783445020
follow us on twitter https://twitter.com/home
follow us on you tube https://www.youtube.com/channel/UCQAvrXttAEoWXP6-4ATSxDQ
follow us on website https://firstbytetv.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *