‘द कश्मीर फाइल्स’ को ‘वल्गर प्रोपेगेंडा’ बताकर चर्चा में आए Nadav Lapid कौन है ?
Latest जम्मू कश्मीर देश-विदेश

‘द कश्मीर फाइल्स’ को ‘वल्गर प्रोपेगेंडा’ बताकर चर्चा में आए Nadav Lapid कौन है ?

Nov 29, 2022
Spread the love
  • आइए जानते हैं कौन है नदव लैपिड ?
  • नदव ‘द कश्मीर फाइल्स ‘ को वल्गर प्रोपेगेंडा बताकर आए चर्चा में
  • नदव का कंट्रोवर्शियल स्टेटमेंट से रहा है पुराना नाता
  • फिम्लो का निर्देशन करने के साथ साथ फिल्म लिखते भी है नदव

नदव लैपिड एक फिल्ममेकर होने के साथ-साथ इजरायली स्क्रीन्राइटर हैं। उन्होंने साल 2011 में ‘ policeman’ 2014 में ‘The kindergarten Teacher’ और 2019 में ‘Synonyms’ हिट फिल्मों को लिखने के साथ-साथ उनका निर्देशन भी किया। नदव का कंट्रोवर्शियल स्टेटमेंट से भी पुराना नाता है। इजराइली फिल्ममेकर 47 साल के नदव का अपने ही होमलैंड से लव रिलेशनशिप रहा है।

‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म जब रिलीज हुई थी, तब उस पर भी काफी विवाद हुआ था। फिल्म में कश्मीरी पंडितों के दर्द और संघर्ष की कहानी दिखाई गई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर साल 2022 में कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए हैं। ये फिल्म 1990 में हुई कश्मीरी पंडितों के नरसंहार की सच्ची घटना पर आधारित है। इसी कारण इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर दो गुट बन गए थे। कोई इसका सपोर्ट कर रहा था तो वही कोई इसकी निंदा कर रहा था। आजकल गोवा में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया IFFI चल रहा है जिसके हेड नदव लैपीड बने हैं। इस दौरान विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीरी पंडित’ को लेकर नदव ने कई विवादित बयान दिए हैं। नदव लैपिड ने कहा कि ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म एक वल्गर प्रोपेगेंडा है।

आइए जानते हैं कौन है नदव लैपिड

नदव लैपिड एक फिल्ममेकर होने के साथ-साथ इजरायली स्क्रीन्राइटर हैं। उन्होंने साल 2011 में ‘ policeman’ 2014 में ‘The kindergarten Teacher’ और 2019 में ‘Synonyms’ हिट फिल्मों को लिखने के साथ-साथ उनका निर्देशन भी किया। नदव लैपिड का जन्म 1975 में Tel–Aviv इजराइल में हुआ था। नदव ने अपने करियर के दौरान कई डॉक्यूमेंट्रीज फिल्म बनाई है। इसी के साथ नदव IFFI के जूरी चेयरमैन भी रहे हैं। इतना ही नहीं नदव 2015 के लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल में गोल्डन लेपर्ड जूरी, 2016 के केंस फिल्म फेस्टिवल में इंटरनेशनल क्रिटिक्स वीक जूरी और 2021 के बर्लिंग इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में ऑफिशियल कॉम्पिटिशन जूरी के मेंबर भी रह चुके हैं।

नदव की फिल्म ‘synonyms’ ने 2019 में 69वें बर्लिन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में गोल्डन बीयर अवार्ड जीता था। नदव ने 2011 में फिल्म ‘policdman’ से अपना डायरेक्टोरियल डेब्यू किया था। नदव की इस फिल्म को लोकार्नो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में स्पेशल जूरी प्राइज से नवाजा गया था।

जैसा की हमने बताया नदव कंट्रोवर्शियल स्टेटमेंट से पुराना नाता रहा है। 47 साल के नदव का अपनी ही होमलैंड से लव हेट रिलेशनशिप रहा है। नदव उन 250 इजराइली फिल्ममेकर में से हैं जिन्होंने Shomron (Samaria/West Bank) film fund को लेकर विरोध प्रदर्शन साइन किया था। नदव ने इस फंड को बनाने का सिर्फ एक ही लक्ष्य बताया था, वो यह था कि फिल्ममेकर से फाइनेंशियल सपोर्ट लेना और पुरस्कार के बदले अपने इस व्यवसाय को सफेद करना।

follow us on facebook https://www.facebook.com/groups/480505783445020
follow us on twitter https://twitter.com/home
follow us on you tube https://www.youtube.com/channel/UCQAvrXttAEoWXP6-4ATSxDQ
follow us on website https://firstbytetv.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *