आफताब की नई गर्ल फ्रैंड का बड़ा खुलासा, बेहद शाक्ड
BREAKING Delhi / NCR Firstbyte update राष्ट्रीय

आफताब की नई गर्ल फ्रैंड का बड़ा खुलासा, बेहद शाक्ड

Nov 30, 2022
Spread the love
  • करीब 15 युवतियों के संपर्क में था आफताब
  • डेटिंग साइट्स पर एक्टिव था आफताब पूनावाला
  • वह युवती शाक्ड जो दो बार कमरे पर आयी थी
  • इस दौरान आफताब बेहद सामान्य नजर आया
  • श्रद्धा की हत्या का अफसोस या पुलिस का भय नहीं था आफताब को

पेशे से चिकित्सक उस युवती की क्या हालत रही होगी जिसे बाद में यह बता चला कि जिस कमरे में वह आफताब के संग डेट कर रही थी वहीं श्रद्धा के शव के टुकड़े फ्रीज में रखे हैं। दिमागी रूप से परेशान इस युवती ने पुलिस को बयान दिया है कि वह दो बार आफताब के कमरे पर गयी थी। आफताब बेहद सामान्य व्यवहार कर रहा था। उसने उसे एक रिंग भी दी थी जो श्रद्धा की थी। श्रद्धा की हत्या के बाद यह रिंग गिफ्ट की गई थी।

दिल्ली में हुए श्रद्धा हत्याकांड को लेकर रोजोना नये व चौकाने वाली जानकारी सामने आ रही है। पॉलीग्राफ टेस्ट के दौरान आफताब पूनावाला श्रद्धा की हत्या करना, उसके शव के 35 टुकड़े करना, उन्हें फ्रीज में रखना, देर रात बारी बारी से इन टुकड़ों को ठिकाने लगाना, और युवतियों से संबंध होने की बात स्वीकार कर चुका है।

दरअसल, आफताब वह आरोपी है जिसने अपनी मोहब्बत के 35 टुकड़े किए थे। श्रद्धा मुंबई से उसके साथ अपना परिवार,अपना सब कुछ छोड़कर दिल्ली आ गई थी। श्रद्धा आफताब के साथ  दो साल से दिल्ली में रह रही थी। आरोपी आफताब ने श्रद्धा का सिर्फ मर्डर ही नहीं किया बल्कि उसके शव को 35 टुकड़ों में बांट दिया था इन टुकड़ों को उसने फ्रीज में रख दिया था। रोज देर रात वह निकला और इन टुकड़ों को ठिकाने लगा देता। दिल्ली के विभिन्न इलाकों में शव के 35 टुकड़े फेंकने में आफताब को 18 दिन का समय लगा था। इस घटना ने हिंदुस्तान ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया है।

अब पेशे से चिकित्सक इस युवती ने बताया कि आफताब ने उसे 12 अक्टूबर को एक अंगूठी भी गिफ्ट की थी। यह रिंग श्रद्धा की थी, जिसे उसकी हत्या के बाद आरोपी आफताब ने अपनी दूसरी दोस्त को गिफ्ट कर दिया। पुलिस को दिए बयान में युवती ने बताया कि अक्टूबर में वह दो बार आफताब के फ्लैट पर गई थी। तब उसे जरा भी अंदाजा नहीं था कि जहां वह जा रही है वहां एक लड़की की हत्या कर उसके टुकड़ों को रखा गया है। इस दौरान आफताब बिल्कुल सामान्य हरकतें करता था, वो कभी भी डरा हुआ नहीं लगा। दोनों की मुलाकात एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई। आफताब अलग-अलग डेटिंग साइट्स पर एक्टिव था और करीब 10 से 15 लड़कियों के साथ उसके रिश्ते थे।

इस युवती ने पुलिस को यह भी बताया कि आफताब के पास परफ्यूम और डियोड्रेंट का एक अच्छा कलेक्शन था। आफताब को सिगरेट की लत थी और कई बार वह खुद अपनी सिगरेट को रोल करके बनाता था।

follow us on facebook https://www.facebook.com/groups/480505783445020
follow us on twitter https://twitter.com/home
follow us on you tube https://www.youtube.com/channel/UCQAvrXttAEoWXP6-4ATSxDQ
follow us on website https://firstbytetv.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *