प्रेमी से शादी करने के लिए रची अपनी मौत की झूठी साजिश, लड़की का मर्डर कर छोड़ा अपने नाम का सुसाइड नोट
BREAKING उत्तर प्रदेश

प्रेमी से शादी करने के लिए रची अपनी मौत की झूठी साजिश, लड़की का मर्डर कर छोड़ा अपने नाम का सुसाइड नोट

Dec 1, 2022
Spread the love
  • लड़की ने रची अपनी मौत की झूठी साजिश
  • प्रेमी के साथ रहना चाहती थी अलग, इसलिए खुद को किया मृत साबित
  • मासूम की 21 वर्षीय लड़की की ली जान छोड़ा अपने नाम का सुसाइड नोट
  • लड़की का चेहरा जलाकर की हत्या ताकि पहचानना हो जाए मुश्किल

प्यार में कोई कितनी हद तक जा सकता है इसका उदाहरण मात्र है नोएडा की यह घटना। युवती ने खुद को मरा दिखाने के लिये अन्य युवती को मार डाला। उसके शव के पास इस आशय का नोट भी डाल दिया कि वह आत्महत्या कर रही है। इस सारे घटनाक्रम के पीछे केवल यही सोच थी कि दुनिया उसे मरा हुआ समझे और वह आराम से अपने प्रेमी संग रहती रहे।

उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक लड़की ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर दूसरी मासूम लड़की की हत्या कर डाली। उसके मृतक लड़की के शव के पास अपने नाम का सुसाइड नोट छोड़ दिया। परिवार की नजरों में खुद को मारा हुआ साबित करने के लिए आरोपी लड़की ने ये सब किया। ताकि वो परिवार से दूर प्रेमी के साथ आराम से रह सके। दरअसल, मामला दादरी बडपुरा गांव का है। गांव में 12 नवंबर को पुलिस को एक 21 साल की लड़की की आत्महत्या की सूचना मिली थी। चेहरा जला हुआ था पहचान करना मुश्किल था कि आखिर शव किसका है। लड़की के शव के पास एक सुसाइड नोट मिला जिससे उसकी शिनाख्त की गई। सुसाइड नोट में लड़की का नाम पायल था। नोट में लिखा था मेरा चेहरा जल चुका है इस जले हुए चेहरे के सहारे में जीना नहीं चाहती।

जैसा की उपरोक्त बताया गया है कि नोट में मृतक का नाम पायल लिखा था। पायल के माता पिता नहीं थे। सिर्फ दो भाई थे उन्होंने ही उस डेड बॉडी को अपनी बहन की बॉडी समझ कर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। लेकिन ये बॉडी पायल की नहीं 21 वर्षीय हेमलता की थी। इस घटना का पर्दाफाश तो जब हुआ जब हेमलता के भाई ने पुलिस में अपनी बहन की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। हेमलता का पता लगाने के लिए पुलिस ने उसका नंबर ट्रेस करना शुरू किया तो वो नंबर जाकर आरोपी पायल के प्रेमी अजय पर जाकर मिला। जिसे ट्रेस करते हुए पुलिस अजय तक पहुंची। सख्ती से पूछताछ करने पर अजय ने सारी सच्चाई उगल दी।

पायल के दादा ने बताया हत्या का कारण

पायल के दादा ब्रह्म सिंह ने बताया कि पायल अजय से शादी करना चाहती थी। लेकिन उसको डर था घरवाले नहीं मानेंगे। इसी को देखते हुए उसने ये साजिश रच दी। उसने सोचा था लोग उसको मरा समझ लेंगे और वो आसानी से अपने प्रेमी के साथ कहीं और जाकर रह लेगी।

फोरेंसिक टीम ने आरोपी पायल का पूरा घर खंगाला है। फोरेंसिक जांच के मुताबिक यहीं पर घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने इस घटना में आरोपी पायल और अजय समेत चार लोगों को हिरासत में ले लिया है। अभी तक पुलिस की ओर से इस बारे में कोई ऑफिशियल बयान जारी नही किया गया है।

follow us on facebook https://www.facebook.com/groups/480505783445020
follow us on twitter https://twitter.com/home
follow us on you tube https://www.youtube.com/channel/UCQAvrXttAEoWXP6-4ATSxDQ
follow us on website https://firstbytetv.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *