JNU के मेन गेट पर लिखे कम्युनिस्ट भारत छोड़ो के नारे, बढ़ा विवाद
BREAKING

JNU के मेन गेट पर लिखे कम्युनिस्ट भारत छोड़ो के नारे, बढ़ा विवाद

Dec 3, 2022
Spread the love
  • JNU में विवाद, गेट पर जातिसूचक शब्द लिखने से हंगामा
  • मेन गेट पर लिखा कम्युनिस्ट भारत छोड़ो
  • यूनिवर्सिटी के मेन गेट पर स्थित बोर्ड पर लिखे जातिसूचक शब्द
  • लेफ्ट संगठन के इशारों पर लिखे गए नारे ?

जवाहरलाल लाल नेहरू विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ़ इंटरनेशनल स्टडीज में लिखे गए जातिसूचक शब्दो से हंगामा हो गया। अभी तो यही विवाद थमा भी नही था वहीं दूसरी ओर JNU के मेन गेट पर लिखे कम्युनिस्ट भारत छोड़ो के नारों ने यूनिवर्सिटी प्रशासन की मुश्किलें बढ़ा दी है। गेट पर ये नारे हिंदू रक्षा दल के लोगों द्वारा लिखे गए हैं।

जब सवाल किया गया कि दीवार पर लिखे जातिसूचक शब्दों का लेफ्ट संगठन भी विरोध कर रहा है। जिसपर हिंदू रक्षा दल का जवाब आया कि इनके हाथी के दांत हैं। खाने के और दिखाने के और हैं। ये लेफ्ट संगठन के इशारों पर ही करवाया गया है। अगर हिंदू रक्षा दल को उसका पता चल जाए तो हम छोड़ेंगे नहीं। उन्होंने तो देश के विरोध काम किया है जब कि हम देश के हित में काम कर रहे हैं। पहले भी हम इनकी बुद्धि ठीक कर चुके हैं। और अब भी हम कानूनी कार्रवाई का सामने करने के लिए तैयार खड़े हैं।

बता दें गुरुवार को JNU की कैंपस की कई इमारतों को ब्राह्मण विरोधी नारों से रंगा गया था। जिसकी तस्वीरे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।यूनिवर्सिटी वीसी प्रो शांति श्री ने नोटिस जारी करते हुए आश्वासन दिया है कि यूनिवर्सिटी इस मामले को गंभीरता से ले रही है। साथ ही इस बात पर विचार किया जा रहा है कि यूनिवर्सिटी की दीवारों और फैकल्टी रूम्स को अज्ञात तत्वों ने गलत नियत से बिगाड़ा है। इस तरह की घटनाओं को यूनिवर्सिटी में हरगिज बर्दाश्त नहीं किया जाएगा क्योंकि यह यूनिवर्सिटी सब की है। प्रशासन भी इसकी कड़ी निंदा कर रहा है। जिसके चलते स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज के डीन को मामले की तुरंत जांच करने के आदेश दिए गए हैं। जेएनयू अपनी समावेश के लिए जाना जाता है इसलिए घटनाओं के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी।

follow us on facebook https://www.facebook.com/groups/480505783445020
follow us on twitter https://twitter.com/home
follow us on you tube https://www.youtube.com/channel/UCQAvrXttAEoWXP6-4ATSxDQ
follow us on website https://firstbytetv.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *