उत्तर प्रदेश नगर निगम में महापौर पद के लिए सूची जारी
उत्तर प्रदेश मेरठ आस-पास

उत्तर प्रदेश नगर निगम में महापौर पद के लिए सूची जारी

Dec 5, 2022
Spread the love

उत्तर प्रदेश नगर निगम अधिनियम में 1959 की धारा 7 की उपधारा (5) के अधीन प्रदत्त शक्ति का प्रयोग किया गया। इस दौरान 17 नगर निगमों के महापौर पर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति साथ ही अन्य पिछड़े वर्ग और महिला आरक्षण / आवंटन करने के लिए जन सामान्य से आपत्तियां प्राप्त करने के लिए एक अनुसूची के अनुरूप एत्तदद्वारा प्रकाशित किया गया है। अनुसूची में आगरा से अनुसूचित जाति महिला , झांसी से अनुसूचित जाति, मथुरा से अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, अलीगढ़ से अन्य पिछड़ा वर्ग महिला , मेरठ से अन्य पिछड़ा वर्ग, प्रयागराज से अन्य पिछड़ा वर्ग, अयोध्या से महिला , सहारनपुर से महिला, मुरादाबाद से महिला, फिरोजाबाद से अनारक्षित इसी के साथ गाजियाबाद , लखनऊ ,कानपुर और गोरखपुर से भी अनारक्षित अनुरूप एतदद्वारा प्रकाशित किया गया है।

अगर किसी को भी इस संबंध में यदि कोई आपत्ति हो तो प्रमुख सचिव , नगर विकास विभाग या उत्तर प्रदेश के शासन को लिखित में संबोधित करते हुए अधिसूचना की तिथि से 7 दिनों के अंदर या फिर दिनांक 12/12/2022 को शाम 6 बजे तक नगर विकास अनुभाग 1 , बापू भवन या फिर उत्तर प्रदेश सविचलय को प्रेषित की जा सकती है।आपत्तियां लिखित में व्यक्तिगत रूप से उत्तर प्रदेश शौचालय के गेट नंबर 9 पर अवस्थित ड्यूटी रूम को उपरोक्त बताई तिथि और समय से पहले पूर्व तक प्राप्त कराई जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *