मेरठ में बन रहा है भारत रत्न लता मंगेशकर के नाम पर बाल पुस्तकालय
Latest मेरठ मेरठ आस-पास

मेरठ में बन रहा है भारत रत्न लता मंगेशकर के नाम पर बाल पुस्तकालय

Dec 8, 2022
Spread the love
  • मेरठ में बन रहा भारत रत्न लता मंगेशकर बाल पुस्तकालय
  • संगीत में बढ़े बच्चों की रुचि
  • प्राथिमक विद्यालय में लता मंगेशकर के शिष्य और राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका की पहल

मेरठ के रजपुरा में भारत रत्न लता मंगेशकर के नाम पर बाल पुस्तकालय बनकर तैयार हो रहा है। इस पुस्तकालय में बच्चों को स्वर सम्राज्ञी लता मंगेशकर की जिंदगी से जुड़ी तमाम घटनाओं, किस्से कहानियों को जानने का अवसर मिलेगा। यह शुरूआत रजपुरा में बेसिक शिक्षा विभाग के प्राथमिक विद्यालय में हो रही है। जिसका शुभारंभ खुद डीएम दीपक मीणा अपने हाथों से करेंगे।

इस पुस्तकालय में बच्चों के साथ युवा भी पढ़ाई कर सकते हैं । बाल पुस्तकालय को स्वर सम्राज्ञी लता मंगेशकर के परम शिष्य गौरव शर्मा और स्कूल संचालिका पुष्पा यादव की पहल पर बनाया जा रहा है। इस चिल्ड्रन लाइब्रेरी में बच्चों को लता के जीवन पर आधारित किताबें, आलेख, तस्वीरें उनसे जुड़े साहित्य को पढ़ने का मौका मिलेगा। बच्चे ही नहीं गांव के युवा भी यहां आकर लता मंगेशकर के बारे में जानकारी ले सकते हैं।

संगीत में बढ़े बच्चों की रुचि
राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित स्कूल संचालिका पुष्पा यादव कहती हैं कि लता मंगेशकर फैन क्लब के संस्थापक गौरव शर्मा की तरफ से पुस्तकालय को यह साहित्य और किताबें, तस्वीरें प्रदान कराई जा रही हैं। हम अपने बाल पुस्तकालय का नामकरण लता के नाम से कर रहे हैं। बच्चों में शास्त्रीय संगीत के प्रति रुचि पैदा हो। वो किताबें पढ़ना सीखें इसलिए यह लाइब्रेरी बनाई है। यहां सामान्य पुस्तकों के साथ लता के जीवन से जुड़ी चीजें भी लाईब्रेरी में रहेंगी।

follow us on facebook https://www.facebook.com/groups/480505783445020
follow us on twitter https://twitter.com/home

follow us on you tube https://www.youtube.com/channel/UCQAvrXttAEoWXP6-4ATSxDQ
follow us on website https://firstbytetv.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *