50 साल का दूल्हा कर रहा था नाबालिक लड़की से शादी , पुलिस के आते ही शादी छोड़कर फरार
Exclusive Firstbyte update Latest

50 साल का दूल्हा कर रहा था नाबालिक लड़की से शादी , पुलिस के आते ही शादी छोड़कर फरार

Dec 9, 2022
Spread the love
  • आरोपी अधेड़ खुद को पुलिस बताकर देता था गरीब परिवारों को झांसा
  • आरोपी पहले भी जेल में सज़ा काट चुका है
  • गरीब परिवार आरोपी को पुलिस समझकर हुआ बेटी की शादी करने को राज़ी
  • मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी अधेड़ फरार

मामला झारखंड के बोकारों का है जहां एक अधेड़ अपना धर्म और नाम छुपाकर नाबालिग युवती से शादी करने उसके घर पहुंचा। जैसे ही जयमाला कार्यक्रम शुरू हुआ उसके बाद ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस को देखते ही अधेड़ दूल्हा शादी छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी दूल्हा पहले भी जेल जा चुका है।
बता दें अधेड़ उम्र के इस दूल्हे ने लड़की के गरीब घरवालों को खुद के पुलिस अधिकारी होने का झांसा दिया था। जिसकी बातों में आकर परिजन भी शादी को तैयार हो गए थे। ये घटना बोकारो के हरला थाना क्षेत्र की है।

जब अधेड़ शख्स बारात लेकर नाबालिक युवती से शादी करने के लिए युवती के घर पहुंचा और वरमाला का कार्यक्रम शुरू हुआ। इसी दौरान किसी मुखबिर ने पुलिस को सूचना दे दी कि नाबालिग लड़की की शादी कराई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस उसे रोकने के लिए शादी स्थल पर पहुंच गई। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद अधेड़ आरोपी की पोल खुलने के साथ उसकी सच्चाई भी सबके सामने आ गई। उसकी हकीकत जानकर लोग हैरान हो गए। दरअसल अधेड़ (उम्र करीब 50 साल) अपना धर्म और नाम छुपाकर नाबालिग से शादी करने पहुंचा था। ये अधेड़ दूल्हा पहले भी एक मामले में जेल में सजा काट चुका है। मौके पर पुलिस को अपने सामने पाकर अधेड़ दूल्हा सबकुछ छोड़ वहां से फरार हो गया। पुलिस ने युवती के घरवालों को बताया कि अधेड़ दूल्हा पहले भी चास थाना क्षेत्र के एक मामले में जेल जा चुका है। और वह इसी तरह के झांसे देकर गरीब हिन्दू परिवार की लड़कियों को फंसाने का काम करता है। पुलिस ने अधेड़ दूल्हे की ऑल्टो कार को बरामद कर लिया है कार में पुलिस की नकली वर्दी पाई गई है।

रिपोर्ट्स के अनुसार नाबालिग लड़की की मां 6 महीने पहले लोन लेने बैंक गई थी। उसी दौरान अधेड़ ने अपना नाम संजय बेसरा यानी हिंदू बताया और महिला का लोन पास कराने का दावा किया।महिला का लोन भी पास करा दिया और उसके बाद मुस्लिम अधेड़ शख्स लगातार महिला को फोन करने लगा। बाद में महिला के घर आना जाना भी शुरू कर दिया।

जब भी वो अधेड़ शख्स महिला के घर आता था वह पुलिस की वर्दी में होता था और खुद को दूसरे जिले में पुलिस पदाधिकारी बताता था। इस सबको देखते हुए गरीब हिन्दू परिवार को अधेड़ के पुलिस अधिकारी होने का भरोसा हो गया। इस दौरान आरोपी ने दावा करते हुए कहा कि वो लड़की के मामा के घर की तरफ ही रहता है। गरीबी के कारण परिवार इस अधेड़ से अपनी बेटी की शादी करने को राज़ी हो जाता है।

शादी कार्यक्रम के दौरान जब मौके पर पुलिस पहुंची तो आरोपी मौके से फरार हो गया। जिसके बाद सभी गांव वालो के सामने उसकी सच्चाई आ गई। सिटी डीएसपी कुलदीप कुमार ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि धर्म छुपाकर अधेड़ परिवार को झांसा देकर हिंदू लड़की से शादी कर रहा था।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। लड़की के नाबालिग होने की वजह से उसके घरवालों से भी पूछताछ जारी है।

follow us on facebook https://www.facebook.com/groups/480505783445020
follow us on twitter https://twitter.com/home
follow us on you tube https://www.youtube.com/channel/UCQAvrXttAEoWXP6-4ATSxDQ
follow us on website https://firstbytetv.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *