मेरठ: वर्धमान एकडेमी में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन,विद्यार्थियों को दिलाई शपथ
Firstbyte update उत्तर प्रदेश मेरठ

मेरठ: वर्धमान एकडेमी में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन,विद्यार्थियों को दिलाई शपथ

Dec 9, 2022
Spread the love
  • मेरठ के वर्धमान एकेडमी में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन
  • यातायात सप्ताह के अंतर्गत हुआ विशेष आयोजन
  • विद्यार्थियों को दिलाई शपथ,करेंगे यातायात के नियमों का पालन

आज मेरठ में यातायात सप्ताह के अंतर्गत विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। ये आयोजन वर्धमान एकडेमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल रेलवे रोड मेरठ के विशाल प्रांगण में किया गया। इस विशेष प्रार्थना में सभी छात्र- छात्राओं को विभिन्न संकेतो के माध्यम से यातायात के नियमों से अवगत कराया। इस दौरान सभी विद्यार्थियों को शपथ दिलाई गई कि वह सभी नियमों का भली-भांति पालन करेंगे और वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतेंगे।
बच्चों को समझाया गया कि वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। क्योंकि ट्रैफिक नियमों का पालन करके अनेक दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है| आज के आधुनिक समय में प्रत्येक छात्र -छात्रा दो पहिया वाहन का प्रयोग कर विद्यालय में उपस्थित होते हैं, यदि विद्यालय में उनको यातायात के नियमों से अवगत कराया जाए तो उनकी सुरक्षा में कोई चूक नहीं हो सकती।


कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्या रुपाली चौधरी ने कहा कि जिस प्रकार जीवन को सुचारू रूप से गतिमान बनाने के लिए हम कुछ नियमों का पालन करते हैं, ठीक उसी प्रकार परिवहन के साधनों का प्रयोग करते समय भी यातायात के नियमों का पालन करना अनिवार्य है। छात्र जीवन में ही नियमों का गठन सुचारू रूप से होता है। प्रधानाचार्या ने आगे कहा कि शपथ केवल कुछ शब्द नहीं है इसका अर्थ है अपने जीवन काल में उनको अपनाना और अमल करना उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को यातायात के नियमों का अनुपालन करने के निर्देश दिया|

follow us on facebook https://www.facebook.com/groups/480505783445020
follow us on twitter https://twitter.com/home
follow us on you tube https://www.youtube.com/channel/UCQAvrXttAEoWXP6-4ATSxDQ
follow us on website https://firstbytetv.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *