गजब- ताजमहल का गृहकर जमा करने को जारी कर दिया नोटिस
BREAKING उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय

गजब- ताजमहल का गृहकर जमा करने को जारी कर दिया नोटिस

Dec 19, 2022
Spread the love

आगरा नगर निगम ने अब विश्व धरोहर स्थल ताजमहल को भी गृहकर की वसूली के लिये नोटिस जारी कर दिया है। इसी क्रम में यमुना पार स्थित संरक्षित स्मारक एत्माद्दौला को भी गृहकर जमा करने का नोटिस दिया गया है। 102 साल पूर्व राष्ट्पीय महत्व का संरक्षित स्मारक घोषित होने के बाद पहली बार ऐसा हुआ है जब ताजमहल के नाम से गृहकर जमा करने का नोटिस जारी किया गया है। अब जब मामला सुर्खी में आया तो नगर निगम आगरा लीपापोती में लग गया है।

आगरा नगर निगम द्वारा जो नोटिस जारी किया गया है उसके मुताबिक 1.47 लाख रुपये का गृहकर पंद्रह दिन में जमा करने की हिदायत दी गई है। यह नोटिस भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) को दिया गया है। नोटिस मिलने के कारण एएसआइ के अफसर हतप्रभ हैं। बताया गया है कि आज से 102 वर्ष पूर्व 1920 में ताजमहल को राष्ट्रीय महत्व का संरक्षित स्मारक घोषित किया गया था। तब से यह पहला मौका है जब ताजमहल का गृहकर जमा करने के लिये नोटिस दिया गया है। आगरा नगर निगम के कर निर्धारण अधिकारी द्वारा 25 नवंबर को आर्कियोलाजी विभाग, ताज गार्डन को पूर्वी गेट ताजमहल के नाम से नोटिस जारी किया गया है। यह नोटिस एएसआइ को हाल ही में मिला है।

पता चला है कि  ऐसा ही एक अन्य नोटिस यमुना पार स्थित संरक्षित स्मारक एत्माद्दौला को गृहकर जमा कराने के लिए भेजा गया है। ये नोटिस एत्माद्दौला मकबरे के नाम से है। मीडिया को अधीक्षण पुरातत्वविद् डा. राजकुमार पटेल ने बताया कि ताजमहल व एत्माद्दौला का गृहकर जमा कराने के लिये नगर निगम ने नोटिस जारी किए हैं। आगरा में विभाग (एएसआई) की एकमात्र संपत्ति माल रोड स्थित कार्यालय है।स्मारक भारत सरकार की संपत्ति हैं। विभाग तो केवल उनकी देखरेख करता है।

इस नोटिस में ताजमहल पर 31 मार्च, 2022 तक का गृहकर 88784 रुपये और इस पर 47943 रुपये की ब्याज राशि दर्शाई गई है। वित्तीय वर्ष 2022-23 का गृहकर 11098 रुपये का दर्शाया गया है। नोटिस में एक-एक रुपये का शुल्क भी दर्शाते हुए कुल गृहकर 147826 रुपये जमा कराने को कहा गया है। इस बीच, जानकारी में आया है कि सांई कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा सेटेलाइट मैपिंग से सर्वे कर नोटिस जारी किए गए हैं। इसमें गड़बड़ी भी हुई है। अब गलत नोटिस को संशोधित करके इस प्रकरण की जांच कराई जा रही है।

follow us on facebook https://www.facebook.com/groups/480505783445020
follow us on twitter https://twitter.com/home
follow us on you tube https://www.youtube.com/channel/UCQAvrXttAEoWXP6-4ATSxDQ
follow us on website https://firstbytetv.com/

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *