’बेशर्म रंग’ के हुए 100M व्यूज़, गाने को मिला कंट्रोवर्सी का फायदा
bollywood BREAKING

’बेशर्म रंग’ के हुए 100M व्यूज़, गाने को मिला कंट्रोवर्सी का फायदा

Dec 22, 2022
Spread the love

‘बेशर्म रंग’ का रंग हर किसी पर चढ़ता जा रहा है। आम जनता से लेकर बड़े बड़े स्टार तक जिसे देखो हर कोई ‘बेशर्म रंग’ पर रील बनाता दिख रहा है। 10 दिन के अंदर ‘बेशर्म रंग’ ने 100 मिलियन व्यूज पूरे करने के साथ शाहरुख की फिल्म के गाने ने पिछले कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

किंग खान की आने वाली फिल्म ‘पठान’ का हर किसी को इंतजार है। चार साल बाद शाहरुख खान एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापस आ रहे हैं। इस फिल्म को लेकर शाहरुख खान के फैंस काफी उम्मीदें लगाए बैठे हैं। और इन्ही उम्मीदों के बीच ‘पठान’ का पहला गाना ‘बेशर्म रंग’ रिलीज हुआ था जो कि रिलीज होते ही विवादों में छा गया था। और अब तक उस पर विवाद जारी है। वजह तो यही रही कि गाने में दीपिका ने भगवा रंग की बिकनी पहनी है। जिसको लेकर सनातन धर्म के लोग आरोप लगा रहे हैं कि इस भगवा रंग की बिकनी से सनातन संस्कृति का अपमान हो रहा है। लेकिन इस विवाद के बीच कमाल की बात ये है कि जहां एक तरफ गाने को लेकर कंट्रोवर्सी हो रही है। वहीं दूसरी ओर ‘बेशर्म रंग’ ने कंट्रोवर्सी के बीच 100 मिलियन व्यूज पूरे कर लिए हैं।

इस सब के बीच ये जानना भी जरूरी है कि शाहरुख के ‘बेशर्म रंग’ गाने ने सलमान खान की फिल्म ‘राधे’ के गाने का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 10 दिन में 100M वियुस पा लिए हैं। जबकि सलमान खान की फिल्म ‘राधे’ के ‘सिटी मार’ गाने ने 100M वियूस 11 दिन में बनाए थे।बता दें 100M व्यूज हासिल करने वाला पहला हिंदी गाना धनुष का ‘वाई दिस कोलावरी डी’ था। जिसने 100 मिलियन व्यूज हासिल करने का रिकॉर्ड बनाया था। ‘वाई दिस कोलावरी डी’ और ‘सीटी मार’ के बाद अब ‘बेशर्म रंग’ कम वक्त में 100 मिलियन व्यूज पाने वाला तीसरा गाना बन गया है। देखा जाय तो बेशर्म रंग को लेकर हो रही सारी कंट्रोवर्सी का फायदा किंग खान को हुआ। अगर ऐसा ही रहा, तो फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करती नजर आएगी। रिलीज होगा दूसरा गाना

‘बेशर्म रंग’ ने तो 10 दिनों में अपने 100 मिलियन व्यूज पूरे किये हैं। वहीं दूसरी ओर शाहरुख खान की ‘पठान’ फिल्म का दूसरा गाना भी रिलीज हो चुका है। 21 दिसंबर को किंग खान ने नये गाने की अनाउंसमेंट करते हुए लिखा, मेरी जान… महफिल ही लूट जाए! सब्र रखिए। कल ठीक 11 बजे वादा रहा।’पठान’ का नया गाना ‘झूमे तो पठान’ रिलीज हो चुका है। बेशर्म रंग की तरह ये गाना भी तेजी से लोगों की जुबान पर चढ़ रहा है।

follow us on facebook https://www.facebook.com/groups/480505783445020
follow us on twitter https://twitter.com/home
follow us on you tube https://www.youtube.com/channel/UCQAvrXttAEoWXP6-4ATSxDQ
follow us on website https://firstbytetv.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *