मेरठ में गौ अवशेष मिलने से हड़कंप, बजरंग दल में आक्रोश
उत्तर प्रदेश मेरठ आस-पास

मेरठ में गौ अवशेष मिलने से हड़कंप, बजरंग दल में आक्रोश

Dec 22, 2022
Spread the love
  • शहर में एक बार फिर गौ तस्कारी
  • परतापुर थाना क्षेत्र में गौ हत्या
  • बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में आक्रोश
  • एसपी सिटी ने दिया दो दिन में कार्रवाई का आश्वासन

परतापुर थाना क्षेत्र की रिठानी चौकी क्षेत्र के ग्राम जैनपुर में बड़ी मात्रा में गो तस्करों के द्वारा गो हत्या की गई है। जिनके अवशेष ईख के खेत मे मिले है। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने बजरंग दल के महानगर अंकित गोयल को दी तो वह अपने कार्यकर्ताओं को लेकर घटनास्थल पर पहुंचे। गौ माता के अवशेषों को देखकर बजरंग दल के कार्यकर्ता भड़क गए। मौके पर थाना प्रशासन सीओ बृजेश कुमार व परतापुर थानादयक्ष रामफल सिंह पहुंचे। विश्व हिंदू परिषद के अंकित गोयल ने प्रशासन को सख्त लहजे में कहा कि या तो प्रशासन इन गौ तस्करों को पकड़कर इन पर सख्त कार्रवाई करें नहीं तो बजरंग दल ऐसे लोगो को सबक सिखाने में सक्षम है।
एसपी सिटी पियूष सिंह ने 2 दिन में गौ तस्करों को पकड़कर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। जिसके बाद कार्यकर्ता शांत हुए। और मोके पर पशु चिकित्सक को सैंपल देकर वहां विधि विधान से गो अवशेषों का अंतिम संस्कार किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *