ढाई लाख का इनामी बदन सिंह बद्दो अब इंस्टाग्राम पर एक्टिव
BREAKING उत्तर प्रदेश मेरठ

ढाई लाख का इनामी बदन सिंह बद्दो अब इंस्टाग्राम पर एक्टिव

Jan 10, 2023
Spread the love

पोने 4 साल से फरार मेरठ का बदमाश बदन सिंह बद्दो अब इंस्टाग्राम पर एक्टिव। बद्दो ने पूर्व आईपीएस बृजलाल की किताब के अंश इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए हैं। कुख्यात बदन सिंह ने पूरे 10 पन्नों की पोस्ट इंस्टाग्राम पर साझा की है। UPSTF टीम द्वारा इनामी बदन सिंह बद्दो की तलाश लगातार जारी है।

दरअसल, 26 सालों से बद्दो की हिस्ट्र्रीशीट चली आ रही है। मेरठ के ट्रांसपोर्ट नगर थाना क्षेत्र के पंजाबीपुरा का रहने वाला कुख्यात बदन सिंह बद्दो लगभग 26 साल पहले एक मामूली सा ट्रक ड्राइवर था। फिर, धीरे–धीरे मारपीट और जानलेवा हमले की छोटी-मोटी घटनाओं में उसका नाम मुख्यारोपियों में आने लगा। उसके क्राइम की गति और सीरियसनेस दोनों बढ़ने लगी। जिसके बाद बदन सिंह पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात सुशील मूंछ और भूपेंद्र बाफर के संपर्क में आया। यहां से वह लगातार अपराध की सीढ़ियां चढ़ता गया।

बदमाश बदन सिंह के खिलाफ हत्या से लेकर जमीन कब्जा करने तक सैकड़ों केसेस दर्ज हैं। केबल व्यवसायी पवित्र मैत्रेय की हत्या का भी बदन सिंह मुख्यारोपी है। साल 2011 में सदर थाना क्षेत्र में हुई बसपा जिला पंचायत सदस्य संजय गुर्जर की हत्या में भी बद्दो ही वॉन्टेड है। इतना ही नहीं, एडवोकेट देवेंद्र गुर्जर हत्याकांड में बद्दो को आजीवन कारावास की सजा हो चुकी है। अब आप समझ सकते हैं बद्दो पश्चिमी यूपी का कितना बड़ा माफिया है।

follow us on facebook https://www.facebook.com/groups/480505783445020
follow us on twitter https://twitter.com/home
follow us on you tube https://www.youtube.com/channel/UCQAvrXttAEoWXP6-4ATSxDQ
follow us on website https://firstbytetv.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *