अनिरुद्ध कुमार बने मेरठ के नए एसपी देहात, केशव कुमार का बलरामपुर हुआ तबादला
BREAKING उत्तर प्रदेश मेरठ

अनिरुद्ध कुमार बने मेरठ के नए एसपी देहात, केशव कुमार का बलरामपुर हुआ तबादला

Jan 12, 2023
Spread the love

उत्तर प्रदेश पुलिस महकमें में 22 IPS अफसरों के तबादले की खबर सामने आई है। फर्स्ट बाइट की इस खबर में जानिए किसे कहां मिली तैनाती…
यूपी की योगी सरकार में अफसरों के तबादले करना प्रशासन की रूटीन प्रक्रिया का हिस्सा हैं। गुरूवार यानी आज हुए 22 आईपीएस अफसरों के तबादलें भी सरकार की इसी प्रक्रिया का हिस्सा माने जा रहे हैं। इन तबादलों में कई पुलिस अधीक्षकों को डीजीपी मुख्यालय से अटैच किया गया है । साथ ही कई आईपीएस अफसरों के नियुक्ति जिलों में बड़ी हेर फेर भी हुई है।

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार कठोर और सबको चौंका देने वाले फैसले लेने के लिए जानी जाती है। योगी सरकार प्रदेश के प्रशासन रूटीन को लेकर कभी कोई रिस्क नही लेती है। इसी के चलते आज उत्तर प्रदेश के पुलिस महकमें में को बड़ी उलटफेर हुई है। इस उलटफेर में एक साथ प्रदेश के 22 आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए गए हैं।

योगी आदित्यनाथ सरकार का राज्य में कानून व्यवस्था के दुरुस्तीकरण को लेकर ये कोई पहला सिलसिला नही है। यूपी सरकार का आम जनता के लिए सुलभ न्याय सुनिश्चित करने के लिए ऐसी प्रशासनिक कार्रवाइयों का सिलसिला आए दिन देखने को मिलता रहता है।

आइए जानते हैं किसको कहां किया गया तैनात

  • संजीव सुमन बने मुजफ्फरनगर के नए SSP
  • प्राची सिंह बनी श्रावस्ती की SP
  • गणेश प्रसाद साहा SP लखीमपुर बने
  • बीबीजीटीएस मूर्ति बने SP कानपुर देहात
  • सौरभ दीक्षित SP कासगंज बनाए गए
  • संजय कुमार SSP इटावा बनाए गए
  • विनोद कुमार एसपी मैनपुरी बनाए गए
  • इराज राजा SP जालौन बनाए गए
  • अभिषेक वर्मा हापुड़ के नए पुलिस कप्तान
  • सत्यजीत गुप्ता SP संतकबीर नगर बने
  • केशव कुमार SP बलरामपुर बनाए गए
  • दीपक भूकर DCP प्रयागराज कमिश्नरेट
  • सोनम कुमार DCP आगरा कमिश्नरेट बने
  • राजेश सक्सेना सेनानायक 25वीं वाहिनी PAC रायबरेली
  • हेमंत कुटियाल DCP बटालियन बने
  • अरविंद मौर्या SP यातायात निदेशालय बनाए गए
  • अनिरुद्ध कुमार SP देहात मेरठ बनाए गए
  • विनीत जायसवाल प्रतीक्षारत, पुलिस मुख्यालय
  • कमलेश कुमार दीक्षित प्रतीक्षारत,पुलिस मुख्यालय
  • जय प्रकाश सिंह प्रतीक्षारत,पुलिस मुख्यालय
  • IPS सुनीति प्रतीक्षारत,पुलिस मुख्यालय
  • रवि कुमार DCP गाजियाबाद बनाए गए

follow us on facebook https://www.facebook.com/groups/480505783445020
follow us on twitter https://twitter.com/home
follow us on you tube https://www.youtube.com/channel/UCQAvrXttAEoWXP6-4ATSxDQ
follow us on website https://firstbytetv.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *