विश्व हिंदू परिषद मेरठ द्वारा जोशीमठ पीड़ितों के लिए ये राहत सामग्रियां भेजी गई
उत्तराखंड मेरठ मेरठ आस-पास

विश्व हिंदू परिषद मेरठ द्वारा जोशीमठ पीड़ितों के लिए ये राहत सामग्रियां भेजी गई

Jan 13, 2023
Spread the love

उत्तराखंड के जोशीमठ में आई दरारों से पूरा देश अच्छी तरह वाकिफ है। इसी को लेकर आज सूरज कुंड स्थित विश्व हिंदू परिषद के प्रांत कार्यालय पर विश्व हिंदू परिषद मेरठ महानगर द्वारा जोशीमठ में राहत सामग्री की व्यवस्था की गई। इस राहत सामग्री के लिए संगठन के कार्यकर्ताओं और समाज ने सहयोग किया है।आज मेरठ से जोशीमठ के लिए 500 किलो आटा, 450 किलो चावल , 250 किलो चीनी,200 किलो दाल,5000 बिस्किट के पैकेट,20 किलो चाय की पत्ती,400 गर्म कंबल,20 गर्म चादर,10 जोड़ी ट्रैक सूट,100 जोड़ी गर्म कपड़े,500 जोड़ी मोजे,200 गर्म मफ़लर,100 कैप,50 जोड़ी बच्चों के जूतो भिजवाए गए हैं।

विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्र संगठन मंत्री सोहन सौलंकी ने जोशीमठ के लिए हेल्पलाइन नंबर 9760188282 जारी किया है। ये देवीप्रसाद का नंबर है जो जोशीमठ में रहने वाले परिवारों के लिए हर संभव सहायता करने को तत्पर है। इस दौरान सोहन सौलंकी ने कहा देश ही नहीं पूरे विश्व भर के हिंदू अपने जीवन में एक बार बद्रीनाथ धाम के दर्शन करना चाहते हैं। जिसका रास्ता जोशीमठ से होकर जाता है। आज वही जोशीमठ अपने अस्तित्व के लिए जूझ रहा है। जिसकी स्थापना कभी शंकराचार्य ने की थी।

आपदा की जानकारी मिलने के बाद विश्व हिंदू परिषद लगातार सरकार एवं स्थानीय प्रशासन के संपर्क में बना हुआ है। जिसके बाद विश्व हिंदू परिषद ने अपनी कुछ माँगे सरकार के समक्ष रखी थी। जिसमे बिजली परियोजना को अविलंब रोकने और किसी भी मकान को गिराने से पूर्व उसका मूल्यांकन किया जाये। जिसे सरकार ने मान लिया है।इस आपदा में पूरा भारत वर्ष जोशीमठ के पीड़ितों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। विश्व हिंदू परिषद अनेक स्थानों पर इसी प्रकार सहायता सामग्री एकत्र कर रहा है। इस दौरान प्रांत सह मंत्री राजकुमार डूंगर,महानगर मंत्री निमेश वसिष्ठ,महानगर अध्यक्ष नवीन अग्रवाल,महानगर उपाध्यक्ष रंजना बहन एवं अमित जैन,महानगर सह संयोजक बँटी बजरंगी,अमित प्रजापति,दिलीप आर्य,हिमांशु शर्मा,अर्जुन राठी,पवन कश्यप आदि उपस्थित रहे।।

 

https://youtu.be/dhah3oOu0N8

follow us on facebook https://www.facebook.com/groups/480505783445020
follow us on twitter https://twitter.com/home
follow us on you tube https://www.youtube.com/channel/UCQAvrXttAEoWXP6-4ATSxDQ
follow us on website https://firstbytetv.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *