शताब्दी नगर प्रेसिडेंसी पब्लिक स्कूल में हुई खेल प्रतियोगिता,ये छात्र रहे विजेता
उत्तर प्रदेश मेरठ मेरठ आस-पास

शताब्दी नगर प्रेसिडेंसी पब्लिक स्कूल में हुई खेल प्रतियोगिता,ये छात्र रहे विजेता

Jan 21, 2023
Spread the love

शताब्दी नगर प्रेसिडेंसी पब्लिक स्कूल में आए दिन तरह तरह की प्रतियोगिताएं होती रहती हैं।आज भी विद्यालय में खेल प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया। पीटीआई संदीप के निर्देशन में हुए इस कॉम्पिटिशन में विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कक्षा एक से पांचवी तक के छात्रों ने आयोजित विभिन्न खेलों में भाग लिया।

प्रथम स्थान पर कक्षा पहली से सिद्धिक ने मुकाबला जीता, दूसरे स्थान पर कक्षा तीसरी से उज्जवल वहीं तीसरे स्थान पर कक्षा चतुर्थ से आरव ,प्रताप ने अपना नाम दर्ज किया और विद्यालय का गौरव बढ़ाया। प्रतियोगिता को संपन्न कराने में सरिता, रितु मल्होत्रा, सुनीता, कुसुम आदि का योगदान रहा। अनिल कुमार त्यागी ने प्रतियोगी बच्चों को विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान विद्यालय संस्थापक शशि प्रकाश शर्मा तथा राजीव शर्मा ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

follow us on facebook https://www.facebook.com/groups/480505783445020
follow us on twitter https://twitter.com/home
follow us on you tube https://www.youtube.com/channel/UCQAvrXttAEoWXP6-4ATSxDQ
follow us on website https://firstbytetv.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *