अजय साहनी सहारनपुर के डीआईजी बनाये गये, 11 आईपीएस स्थानान्तरित
BREAKING Firstbyte update उत्तर प्रदेश

अजय साहनी सहारनपुर के डीआईजी बनाये गये, 11 आईपीएस स्थानान्तरित

Feb 3, 2023
Spread the love

शासन ने एक बार फिर से यूपी के आईपीएस अफसरों के तबादले किये हैं। जौनपुर के एसपी/डीआईजी रहे अजय साहनी को सहारनपुर का डीआईजी बनाया गया है। अजय साहनी इससे पूर्व मेरठ भी रह चुके हैं। तबादले की क्रम में अजय पाल शर्मा को एसपी जौनपुर की तैनाती दी गई है। कमलेश दीक्षित एसपी रूल्स एंड मैनुअल, शिवहरी मीणा एसपी साइबर क्राइम लखनऊ, अनंतदेव डीआईजी रेलवे प्रयागराज और पवन कुमार को एसपी एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स लखनऊ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। डीआईजी अनंत देव को बिकरू कांड के बाद निलंबित कर दिया गया था।

इसके अलावा, अनंत देव को लखनऊ पुलिस महानिदेशक मुख्यालय से पुलिस महानिरीक्षक रेलवे प्रयागराज की जिम्मेदारी दी गई है। रोहन प्रमोद बोत्रे को पुलिस अधीक्षक महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन लखनऊ पर नियुक्ति दी गई है  दिनेश त्रिपाठी को पुलिस अधीक्षक 112 पर तैनात किया गया है। विनीत जयसवाल को पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ, जय प्रकाश सिंह को पुलिस अधीक्षक सुरक्षा मुख्यालय लखनऊ और सुनीती को पुलिस अधीक्षक प्रशासन मुख्यालय बनाया गया है।

follow us on facebook https://www.facebook.com/groups/480505783445020
follow us on twitter https://twitter.com/home
follow us on you tube https://www.youtube.com/channel/UCQAvrXttAEoWXP6-4ATSxDQ
follow us on website https://firstbytetv.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *