राहुल गांधी क्रांति हैं, केंद्र की भाजपा सरकार को उखाड़ देगी-नवजोत सिंह
BREAKING Firstbyte update पंजाब

राहुल गांधी क्रांति हैं, केंद्र की भाजपा सरकार को उखाड़ देगी-नवजोत सिंह

Apr 1, 2023
Spread the love

317 दिन बाद पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू जेल से बाहर आ गये। जेल से बाहर आते ही उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अखबारी सीएम हैं वहीं केंद्र की भाजपा सरकार कानून व्यवस्था के बहाने पंजाब में राष्ट्रपति शासन लगाने के मंसूबे पाल रही है। राहुल गांधी की सदस्यता खत्म करने पर नवजोत सिंह ने कहा कि इस देश में जब भी तानाशाही आई है,एक क्रांति भी आई है। राहुल गांधी एक क्रांति हैं, वह केंद्र की भाजपा सरकार की झड़े हिलाकर रख देंगे।

बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू को 1988 में पटियाला में हुए रोडरेज केस में एक साल कैद की सजा हुई थी। यह सजा 19 मई 2022 को सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें सुनाई थी। सिद्धू ने राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने पर कहा कि लोकतंत्र आज बेड़ियों में है। संस्थाएं गुलाम हैं। जब भी इस देश में तानाशाही आई तो एक क्रांति भी आई है। राहुल गांधी क्रांति हैं जो केंद्र सरकार की जड़ें हिलाकर रख देगा। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के पूर्वजों ने देश को आजाद कराया है।

सिद्धू ने इसके अलावा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भगवंत मान ने पंजाब में सपने और झूठ बेचा है। पंजाबियों को मूर्ख बनाया है। आज वह अखबारी मुख्यमंत्री बनकर बैठ गया है। मेरी सिक्योरिटी विड्रॉ करने की बात की। एक सिद्धू मरवा दिया, दो और मरवा दो, मैं डरता नहीं हूं। बरगाड़ी बेअदबी पर मैंने कैप्टन अमरिंदर सिंह को हटाया, उसके इंसाफ का क्या हुआ?। रेत और शराब से 60 हजार करोड़ की कमाई कहां गई?।

follow us on 👇

https://www.facebook.com/groups/480505783445020
https://twitter.com/home
https://www.youtube.com/channel/UCQAvrXttAEoWXP6-4ATSxDQ
https://firstbytetv.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *