निकाय चुनाव कराने के लिये जिला प्रशासन तैयारी में जुटा
BREAKING Firstbyte update मेरठ

निकाय चुनाव कराने के लिये जिला प्रशासन तैयारी में जुटा

Apr 10, 2023
Spread the love
  • कताई मिल और तहसील में होगी काउंटिंग
  • निगम के चुनाव ईवीएम मशीन से होंगे
  • बाकी चुनाव बैलेट पेपर से होंगे
  • 272 पोलिंग सेंटर प्रशासन के लिये चुनौती
  • भामाशाह पार्क से होंगी पोलिंग पार्टियां रवाना
  • सुबह सात से शाम छह बजे तक होगी वोटिंग

उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव की डुगडुगी बजते ही मेरठ जिला प्रशासन भी तैयारी में जुट गया है। मेरठ में दूसरे चरण यानी 11 मई को चुनाव संपन्न होने हैं। जिले के 272 पोलिंग सेंटर पुलिस व प्रशासन के लिये किसी चुनौती से कम नहीं हैं। इनकी लिस्ट बनायी गई है। इन केंद्रों पर विशेष सतर्कता बरती जायेगी।

सोमवार को जिलाधिकारी दीपक मीणा ने मीडिया को बताया कि मेरठ में 1 नगर निगम, 2 नगर पालिका परिषद्, 13 नगर पंचायतों में पोलिंग होगी। कुल 16 निकायों के लिए चुनाव होगा। इसमें 316 वार्ड, 503 पोलिंग स्टेशन, 1480 बूथों पर 1609831 मतदाता वोट करेंगे। नगर निगम का चुनाव ईवीएम पर होगा। अन्य चुनाव बैलेट पेपर से होंगे। नगर निगम और नगर पालिका, नगर पंचायतों के वोटिंग के लिए पोलिंग पार्टियां भामाशाह पार्क से रवाना की जाएंगी।

जिलाधिकारी ने बताया कि नगर निगम में महापौर और पार्षद के चुनाव ईवीएम से होंगे। ईवीएम को परतापुर कताई मिल में रखा जाएगा। मेरठ तहसील की नगर पंचायत खरखौदा, सिवालखास के मतपेटी सदर तहसील में जमा होंगी। मवाना नगर पालिका, नगर परिषद् मवाना, नगर पंचायत किठौर, शाहजहांपुर, परीक्षितगढ़, हस्तिनापुर, फलावदा, बहसूमा की कृषक इंटर कॉलेज मवाना में मतपेटी जमा होंगी। इसी तरह सरधना तहसील की नगर पालिका परिषद्, नगर पंचायत, लावड़ दौराला, हर्रा, खिवाई और करनावल की पेटीयां सेंट चार्ल्स इंटर कॉलेज सरधना में जमा की जाएंगी। इन्हीं स्थानों पर काउंटिंग भी होगी। वोटिंग सुबह 7 बजे से शाम 6बजे तक होगी। 13 मई को मतगणना की जाएगी।

जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि मेरठ में रविवार, सोमवार 16 व 17 अप्रैल को जिला मजिस्ट्रेट और जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा सार्वजनिक सूचना जारी की जाएगी। वहीं, नामांकन पत्र 17 अप्रैल से भरे जाएंगे। नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख 24 अप्रैल दोपहर 3बजे तक है। नामांकन पत्रों की समीक्षा 25 अप्रैल को होगी। प्रत्याशियों की नाम वापसी 27 अप्रैल तक होगी। चुनाव चिन्हों का आवंटन 28 अप्रैल और वोटिंग 11 मई को होगा। नगर निगम में दस वार्ड और बढ़ गये हैं।

follow us on 👇

https://www.facebook.com/groups/480505783445020
https://twitter.com/home
https://www.youtube.com/channel/UCQAvrXttAEoWXP6-4ATSxDQ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *