इस तरह मृत पाये गये भाजयुमो मीडिया प्रभारी निशांक गर्ग, परिजनों ने बताया आत्महत्या
Firstbyte update Latest उत्तर प्रदेश मेरठ

इस तरह मृत पाये गये भाजयुमो मीडिया प्रभारी निशांक गर्ग, परिजनों ने बताया आत्महत्या

Jun 10, 2023
Spread the love
  • नशे में रात पत्नी से की थी मारपीट
  • आहत पत्नी रात में ही घर से चली गई थी
  • सुबह लौटी तो निशांक को मृत अवस्था में पाया
  • दिल के  पास लगी है गोली, पुलिस जांच शुरू
भारतीय जनता युवा मोर्चा के क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी निशांक गर्ग का गोली लगा शव उसके कमरे से बरामद हुआ है। बीती रात नशे की हालात में पत्नी की पिटाई की थी, जिससे आहत होकर पत्नी मायके चली गई थी। आज सुबह वह घर लौटी तो बेड पर गोली लगा हुआ शव पड़ा था। परिजनों ने आत्महत्या की आशंका जताई है। वहीं पुलिस और फोरेंसिक टीम ने छानबीन शुरू कर दी है। निशांक के बेटा व बेटी दो बच्चे हैं। निशांक का घर मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के गोविंदपुरी मेंन स्थित है।
(इस तरह मृत पाये गये भाजयुमो नेता निशांक  👇)
परिजनों ने पुलिस को बताया कि बीती रात करीब तीन बजे निशांक की पत्नी अपने मायके चली गई थी। शराब के नशे में भाजपा नेता ने मारपीट की थी। आज सुबह छह बजे वह वापस आई तो कमरे में बैड पर गोली लगा शव पड़ा था। पुलिस ने जांच पड़ताल तेज कर दी है। फोरेंसिक टीम को भी बुला लिया गया है। मौके पर भाजपा से जुड़े व आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *