कावड़ मार्ग पर बाइक सवार की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत
मेरठ आस-पास

कावड़ मार्ग पर बाइक सवार की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत

Jul 25, 2023
Spread the love

सरधना में चौधरी चरण सिंह कावड़ मार्ग पर सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने शव की जेब से मिले मोबाइल व अन्य कागजात के आधार पर परिजनों से संपर्क कर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है ।
जनपद बागपत के थाना बलेनी क्षेत्र के गांव दत्त नगर निवासी 22 वर्षीय गौरव गिरी पुत्र शिव कुमार गिरी दिल्ली में होटल मैनेजमेंट कर रहा है। मंगलवार की सुबह लगभग 4 बजे गौरव अपनी बाइक से दिल्ली से हरिद्वार के लिए चला था। थाना सरधना क्षेत्र में चौधरी चरण सिंह कावड़ मार्ग पर चोटी वाला रेस्टोरेंट के पास किसी अज्ञात वाहन की चपेट में वह आ गया। उसे घायल अवस्था में सरधना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

follow us on 👇

फेसबुक -https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर -https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें – https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट -https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम -https://www.instagram.com/firstbytetv/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *