21 से पहले स्वतंत्र देव मांफी मांग लें, वरना भाजपा की गर्मी निकाल देंगे-श्रीकांत
BREAKING Delhi / NCR उत्तर प्रदेश मेरठ

21 से पहले स्वतंत्र देव मांफी मांग लें, वरना भाजपा की गर्मी निकाल देंगे-श्रीकांत

Aug 6, 2023
Spread the love

कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के खिलाफ माहौल

मेरठ में हुई त्यागी व भूमिहार समाज की महापंचायत

स्वतंत्र देव के बयान पर जताई गई कड़ी नाराजगी

21 से पहले स्वतंत्र देव सार्वजनिक रूप से मांगे मांफी

कैबिनेट से  बाहर न हुए, मांफी न मांगी तो होगा आंदोलन 

भाजपा के कैबिनेट मंत्री व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह द्वारा शुक्रताल में दिया बयान भाजपा के गले में फंसता नजर आ रहा है। इस ब्यान की मुखालफत करते हुए आज मेरठ में त्यागी और भूमिहार समाज की महापंचायत हुई। इसमें भाजपा के प्रति कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा गया कि यदि स्वतंत्र देव सिंह ने सार्वजनिक रूप से अपने बयान के लिये मांफी नहीं मांगी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें अपने कैबिनेट से  बाहर नहीं किया तो भाजपा की गर्मी निकाल दी जायेगी। इस क्रम में 21 अगस्त से आंदोलन छेड़ दिया जायेगा।

इस महापंचायत का आयोजन रविवार को मेरठ के त्यागी हॉस्टल में किया गया था। महापंचायत के केंद्र में नोएडा की एक सोसायटी में महिला से अभद्रता करने के चलते चर्चा में आये श्रीकांत त्यागी रहे। दरअसल, हाल ही में शुक्रताल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा था कि  “2017 के पहले जो बेटा 10 साल का था। आज उसकी आयु 17 साल हो गई है। उसको यह मालूम नहीं होगा कि कश्यप की बेटी को कैसे उठाकर, सैनी की बेटी को कैसे उठाकर, त्यागी की बेटी को कैसे उठाकर रेप करके हत्या कर दी जाती थी। थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं होती थी।” उनके इसी बयान पर अब विरोध की सियासत हो रही है।

महापंचायत के बाद मीडिया से वार्ता करते हुए श्रीकांत त्यागी ने यह कहा ( बाइट)

follow us on 👇

फेसबुक -https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर -https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें – https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट -https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम -https://www.instagram.com/firstbytetv/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *