यूपी के सरकारी स्कूल कल शाम को भी खुलेंगे,दिखाया जायेगा चंद्रयान-3 मिशन का लाइव प्रसारण
BREAKING Firstbyte update उत्तर प्रदेश

यूपी के सरकारी स्कूल कल शाम को भी खुलेंगे,दिखाया जायेगा चंद्रयान-3 मिशन का लाइव प्रसारण

Aug 22, 2023
Spread the love

चंद्रयान-3 मिशन को और ऐतिहासिक व यादगार बनाने के लिये उत्तर प्रदेश के सभी स्कूल कल यानी 23 अगस्त को शाम को एक घंटे के लिये खुलेंगे। अपर राज्य परियोजना निदेशक मधुसूदन हुलकी द्वारा इस आशय का आदेश जारी कर दिया है। इसके तहत सरकारी स्कूल शाम सवा पांच से सवा छह बजे तक खोले जायेंगे।

संभवत यह पहला मौका है जब सरकारी स्कूल शाम को भी एक घंटे के लिये खोले जायेंगे। शासन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि बच्चों को चंद्रयान-3 मिशन की लाइव कवरेज को दिखाने के लिए यह निर्णय लिया गया है। दरअसल, कल यानी 23 अगस्त की शाम यदि सब कुछ ठीक ठाक रहा तो चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह पर उतरेगा। अगर ऐसा नहीं हो पाया तो 27 अगस्त को दोबारा कोशिश की जायेगी। इसी का लाइव प्रसारण सभी स्कूलों में बच्चों को दिखाया जाएगा। साथ ही कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन का भी प्रसारण होगा।

पहले से करें तैयारी पूरी
यूपी के अपर राज्य परियोजना निदेशक मधुसूदन हुलगी की तरफ से जारी आदेश में स्कूलों के प्रधानाचार्य को पहले से इसके लिए जरूरी तैयारी पूरी करने को कहा गया है।

उधर, ISRO के मुताबिक इस मिशन का लाइव प्रसारण बुधवार शाम 5 बजकर 20 मिनट से शुरू होगा। इससे पहले चंद्रयान-2 मिशन साल 2019 में भेजा गया था। इस अंतरिक्ष यान में आर्बिटर, लैंडर और रोवर शामिल था। लैंडर के अंदर एक रोवर था। लेकिन, ये लैंडर चंद्रमा की सतह पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे यह मिशन के ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ लक्ष्य को हासिल करने में नाकाम रहा था।

follow us on 👇

फेसबुक -https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर -https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें – https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट -https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम -https://www.instagram.com/firstbytetv/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *