राजस्थान में महिला को निर्वस्त्र कर घुमाया,तीन गिरफ्तार
BREAKING Firstbyte update Latest राष्ट्रीय

राजस्थान में महिला को निर्वस्त्र कर घुमाया,तीन गिरफ्तार

Sep 2, 2023
Spread the love

राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के धरियावाद में एक महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने का मामला सामने आने के बाद सनसनी फैल गई है। घटना 31 अगस्त की है जबकि शुक्रवार को इसका वीडियो वायरल हो गया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों ही अब अपने पैरों पर नहीं चल पा रहे हैं। वहीं भाजपा ने एक्स पर इसका वीडियो वायरल कर गहलौत सवाल पर तमाम सवाल खड़े किये हैं।

इस घटना के बारे में एसपी अमित कुमार ने बताया कि महिला की शादी डेढ़ साल पहले ही इस गांव के युवक से हुई थी। महिला ने देर रात पुलिस में शिकायत की। इसके बाद FIR दर्ज की गई है। इसमें 14 लोगों के नाम हैं। पुलिस ने पति समेत 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि सभ्य समाज में इस तरह के अपराधियों की कोई जगह नहीं है।

उधर, राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस घटना की निंदा करते हुए राजस्थान के DGP से मामले में फौरन एक्शन लेने को कहा और पांच दिन के अंदर इस मामले में रिपोर्ट देने को कहा है। सीएम गहलोत आज धरियावाद जाकर पीड़ित महिला और परिवार से मुलाकात करेंगे।

follow us on 👇

फेसबुक -https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर -https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें – https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट -https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम -https://www.instagram.com/firstbytetv/

#ChiefMinisterRajasthan #AshokGehlot #JannayakGehlotJi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *