गजब-रेलवे लखनऊ मंडल ने 69 लाख रूपये में पकड़े 168 चूहें
BREAKING Firstbyte update Uncategorized लखनऊ

गजब-रेलवे लखनऊ मंडल ने 69 लाख रूपये में पकड़े 168 चूहें

Sep 16, 2023
Spread the love

एक चूहे को पकड़ने के लिये कितना खर्च होना चाहिये ? बामुश्किल चंद रूपये। लेकिन उत्तर प्रदेश में एक चूहा पकड़ने पर 41 हजार रुपये खर्च उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल ने नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया।168 चूहें पकड़ने पर विभाग ने 69 लाख रुपये खर्च कर दिये हैं। यह खुलासा हुआ है एक आरटीआई के जवाब के बाद।

चूहों का खतरा घर ही नहीं ब्लकि सार्वजनिक स्थानों से लेकर सरकारी कार्यालयों तक में भी बना रहता है। चूहें पकड़ने के लिये तमाम उपकरण मार्केट में उपलब्ध भी हैं लेकिन उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल ने 168 चूहें पकड़ने में 69 लाख रुपये खर्च कर डाले। दरअसल, उत्तर रेलवे में पांच मंडल हैं… दिल्ली, अंबाला, लखनऊ, फिरोजपुर और मुरादाबाद। नीमच के रहने वाले आरटीआई कार्यकर्ता चंद्रशेखर गौड़ ने चूहा पकड़ने के लिए रेलवे द्वारा खर्च की गई धनराशि की जानकारी सूचना के अधिकार के तहत मांगी थी। इसका जो जवाब सामने आया है उसने सभी को हैरत में डाल दिया है। बताई गई जानकारी का हिसाब लगाये तो एक चूहें को पकड़ने में विभाग को 41 हजार रुपये खर्च करने पड़े हैं। यह रकम पिछले तीन सालों में खर्च की गई है। यानी प्रति वर्ष लखनऊ मंडल ने चूहों को पकड़ने पर 23.2लाख रुपये खर्च किये हैं।

follow us on 👇

फेसबुक -https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर -https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें – https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट -https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम -https://www.instagram.com/firstbytetv/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *