आप सांसद संजय सिंह दे रहे थे न्यौता, ईडी घर पहुंच गई
BREAKING Delhi / NCR Firstbyte update

आप सांसद संजय सिंह दे रहे थे न्यौता, ईडी घर पहुंच गई

Oct 4, 2023
Spread the love
  • अभी और  लोगों के पास भी जायेगी ईडी-संजय सिंह
  • “फक्कड़” संजय सिंह के आवास पर ईडी की दस्तक
  • सुबह सात  बजे ईडी पहुंची संजय सिंह के घर
  • आबकारी नीति केस मामले में हुई छापेमारी
  • इस काल्पनिक घोटाले में 15 माह बाद भी कुछ नहीं मिला-आप

पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के घर पर छापेमारी की। बताया गया है कि आबकारी नीति केस के सिलसिले में छानबीन के लिये ईडी की टीम संजय सिंह के घर पहुंची है। उधर, दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि यह एक ऐसा काल्पनिक घोटाला है जिसमें  पिछले 15 माह से छान-बीन चल रही है। एक हजार से ज्यादा जगहों पर ED और CBI छापेमारी कर चुकी है लेकिन कहीं से भी एक रुपया भी बरामद नहीं हुआ है। 

बता दें कि अभी हाल ही में संजय सिंह ने अपने दिल्ली स्थित आवास के बाहर एक पोस्टर चस्पा किया था। इस पोस्टर में लिखा था फक्कड़ हाउस में ईडी का स्वागत है। आज उनके आवास पर ईडी ने दस्तक दे भी दी। इससे पूर्व 24 मई को इसी केस में संजय सिंह के करीबियों के ठिकानों पर ED ने छापे मारे थे। तब संजय सिंह ने कहा था उन्होंने ईडी की फर्जी जांच को पूरे देश के सामने उजागर किया। आज उनके सहयोगियों अजीत त्यागी और सर्वेश मिश्रा के घर ED ने छापा मारा है। सर्वेश के पिता कैंसर से पीड़ित हैं। ये जुर्म की इंतिहा है। चाहे जितना जुर्म करो लड़ाई जारी रहेगी।

(विस्तार से देखिये 👇)

follow us on 👇

फेसबुक -https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर -https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें – https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट -https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम -https://www.instagram.com/firstbytetv/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *