भाजपा ने नई वोट बनवाने के लिये सभी से जुटने को कहा
मेरठ

भाजपा ने नई वोट बनवाने के लिये सभी से जुटने को कहा

Oct 5, 2023
Spread the love

भाजपा की मेरठ महानगर इकाई ने आज मंगलम भवन शताब्दी नगर में वोटर चेतना कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला में क्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति का वोट बनवाने के लिये कहा गया। इसके लिये घर घर जाकर मतदाताओं को जागरूक करने की बात भी कही गई।

कार्यशाला में तीन मंडलों देहात मंडल, मलियाना मंडल, और रिठानी मंडल के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस मौके पर मेरठ हापुड़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य वक्ता भाजपा के महानगर अध्यक्ष सुरेश चंद जैन ऋतुराज ने बूथ अध्यक्षों का 2024 में नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए एकजुट होकर वोट बनाने का काम करने का आह्वान किया।

कार्यशाला में वोटर चेतना महा अभियान के संयोजक रवीश अग्रवाल, सुनील चड्ढा, तीनों मंडलों के अध्यक्ष रूप किशोर शर्मा, मनीष प्रजापति, और प्रमोद दीक्षित ने कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक नई वोट बनवाने की अपील की । कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष प्रमोद दीक्षित ने सभी का आभार प्रकट किया।

follow us on 👇

फेसबुक -https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर -https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें – https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट -https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम -https://www.instagram.com/firstbytetv/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *