संजय सिंह की गिरफ्तारी पर बोली डिंपल,कहा-भाजपा की नीतियां विफल रही, यह बात समझ में आ गई
BREAKING Firstbyte update उत्तर प्रदेश

संजय सिंह की गिरफ्तारी पर बोली डिंपल,कहा-भाजपा की नीतियां विफल रही, यह बात समझ में आ गई

Oct 6, 2023
Spread the love

आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सदस्य संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा कि पूरे देश का मौहाल बिगड़ा जा रहा है। भाजपा समझ चुकी है कि उनकी नीतियां विफल रही हैं और जनता त्राहि त्राहि कर रही है। जनता आज बेरोजगारी, महंगाई की मार झेल रही है।

सपा सांसद व सपा मुखिया अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव शुक्रवार को इटावा में पत्रकारों के सवालों के जवाब दे रही थीं। डिंपल यादव ने कहा कि देश व प्रदेश का किसान संकट में हैं। महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं और जनता इस बात को समझती है।

उधर, अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट कर लिखा है कि “भाजपा” सरकार कभी पत्रकारों को गिरफ़्तार कर रही है, कभी सासंद को। आज जब देश में सवा सौ करोड़ से भी ज़्यादा लोग भाजपा के ख़िलाफ़ हैं, तो क्या कल को विरोध करने वाले करोड़ों देशवासियों को भी भाजपा सरकार गिरफ़्तार करेगी ? लेकिन भाजपा न भूले, जब जन सैलाब उमड़ता है तो जेल छोटी पड़ जाती है। देश के लिए भाजपा वाले कभी स्वयं तो जेल गये नहीं, इसीलिए इन्हें ये नहीं पता कि हमारे देश में जेल का डर दिखाकर जीत हासिल नहीं की जा सकती. ‘धमकीजीवी भाजपा’ जानेवाली है.”

उल्लेखनीय है कि दिल्ली की आबकारी नीति में कथित घोटाले का आरोप लगाते हुए ईडी ने बीते दिवस ही आप पार्टी के राज्य सभा सदस्य संजय सिंह को गिरफ्तार किया है। इस केस में इससे पूर्व दिल्ली के तत्कालीन डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस मामले में अभी तक दस से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।

प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी को लेकर सामजवादी पार्टी की सांसद और सपा मुखिया अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है. सपा सांसद डिंपल यादव ने ईडी की छापेमारी पर कहा- “पूरे देश का माहौल बिगाड़ा जा रहा है, बीजेपी वाले समझ गए हैं कि उनकी नीतियां पूरी तरह से विफल रही हैं, जनता में त्राहि-त्राहि है. इस बार लोग इसी संदेश के साथ वोट देने जाएंगे कि उन्हें अपने परिवार, अपने बच्चों के भविष्य को सुधारना है.

इटावा पहुंचीं सपा सांसद डिंपल यादव ने आम आदमी पार्टी (AAP) सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी पर कहा कि बीजेपी समझ गई है कि उनकी नीतियां विफल हो गई हैं. बेरोजगारी है, किसान संकट में हैं और महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं और जनता इस बात को समझती है.  

वहीं आप सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट कर लिखा था- “भाजपा” सरकार कभी पत्रकारों को गिरफ़्तार कर रही है, कभी सासंद को. आज जब देश में सवा सौ करोड़ से भी ज़्यादा लोग भाजपा के ख़िलाफ़ हैं, तो क्या कल को विरोध करनेवाले करोड़ों देशवासियों को भी भाजपा सरकार गिरफ़्तार करेगी? लेकिन भाजपा न भूले, जब जन सैलाब उमड़ता है तो जेल छोटी पड़ जाती है. देश के लिए भाजपावाले कभी स्वयं तो जेल गये नहीं, इसीलिए इन्हें ये नहीं पता कि हमारे देश में जेल का डर दिखाकर जीत हासिल नहीं की जा सकती. ‘धमकीजीवी भाजपा’ जाने वाली है.”

follow us on 👇

फेसबुक -https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर -https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें – https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट -https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम -https://www.instagram.com/firstbytetv/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *