महिला व अनुसूचित मोर्चा के सम्मेलन की सफलता को भाजपा ने कसी कमर
Latest मेरठ

महिला व अनुसूचित मोर्चा के सम्मेलन की सफलता को भाजपा ने कसी कमर

Oct 7, 2023
Spread the love

भारतीय जनता पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिये कमर कस ली है। इस कड़ी में आज महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज ने आगामी महिला मोर्चा व अनुसूचित मोर्चा सम्मेलन की सफलता के लिये प्रत्येक विधानसक्षा क्षेत्र से पांच हजार लोगों को लाने का लक्ष्य दिया।

अनुसूचित मोर्चा सम्मेलन हेतु अलग-अलग समय पर क्षेत्रीय कार्यालय हर्मन सिटी पर आयोजित हुई बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष सुरेश ऋतुराज ने की। इसकी संयोजिका महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता शर्मा रही। महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज ने प्रस्तावना रखते हुए कहा कि हमारी सरकार ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम लाकर आप सभी को समाज में महत्वपूर्ण स्थान दिया है इसलिए आगामी महिला मोर्चा के होने वाले सम्मेलन को सफल बनाकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करने का सुनहरा मौका है। महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज ने प्रत्येक विधानसभा से 5000 की संख्या का लक्ष्य दिया।
ऊर्जा मंत्री सोमेंद्र तोमर ने कहा कि इस नारी शक्ति वंदन अधिनियम से महिलाओं को जनप्रतिनिधि के रूप में नेतृत्व करने का मौका मिलेगा। भाजपा पहली ऐसी राजनीतिक पार्टी है जिसने संगठन में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण देकर उनकी हिस्सेदारी सुनिश्चित की है। महिला मोर्चा नारी शक्ति वंदन सम्मेलन की तैयारियों में पार्टी कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं।
एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज ने कहा कि विधानसभा स्तर पर होने वाले सम्मेलनों और बूथ स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में प्रत्येक क्षेत्र से सहभागिता हो। इसके लिए हमें संपर्क व संवाद के माध्यम से अभी से योजना बनाकर कार्य करना होगा।

क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित बैठक में मौजूद महिला कार्यकर्ता। First Byte.tv
क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित बैठक में मौजूद महिला कार्यकर्ता। First Byte.tv

इस बैठक में एमएलसी सरोजनी अग्रवाल, पूर्व प्रत्याशी कमल दत्त शर्मा, क्षेत्रीय मंत्री हरजिंद्र कौर, क्षेत्रीय अध्यक्ष वर्षा कौशिक, महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता शर्मा, अंजू वारियर, महामंत्री महेश बाली सभी विधानसभाओं की संयोजक डोली गुप्ता, निधि रस्तोगी, नुपुर जोहरी आदि उपस्थित रही।

दूसरी बैठक अनुसूचित मोर्चा सम्मेलन हेतु आयोजित की गई। अध्यक्षता व प्रस्तावना महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज ने की। इसके संयोजक महानगर उपाध्यक्ष संजय त्रिपाठी सहसंयोजक अनुसूचित मोर्चे के अध्यक्ष विनय विरालिया व महानगर महामंत्री राजकुमार सोनकर रहे।

इस बैठक में विधायक अमित अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित वर्ग के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। केंद्र सरकार ने पिछले 9 वर्षो में अनुसूचित वर्ग के कल्याण और उत्थान के लिए कार्य किए है। आज पूरे देश में अनुसूचित वर्ग के सबसे ज्यादा सांसद और विधायक वअन्य जनप्रतिनिधि भाजपा के है। इसलिए अनुसूचित वर्ग के इस होने वाले सम्मेलन को सफल बनाने की नैतिक जिम्मेदारी हम सब की बनती है। हम क्षेत्र स्तर पर होने वाले सम्मेलन में प्रत्येक विधानसभा के प्रत्येक बूथ से अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता हो इस उद्देश्य से काम करना है।

follow us on 👇

फेसबुक -https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर -https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें – https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट -https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम -https://www.instagram.com/firstbytetv/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *