जेपीएनआईसी का गेट फांद कर अखिलेश यादव भीतर पहुंचे, किया माल्यार्पण
BREAKING उत्तर प्रदेश लखनऊ

जेपीएनआईसी का गेट फांद कर अखिलेश यादव भीतर पहुंचे, किया माल्यार्पण

Oct 11, 2023
Spread the love

जेपीएनआईसी के भीतर अखिलेश यादव को जाने से रोकने की सारी व्यवस्था आज धरी रह गई। करीब आठ फीट उंचा गेट फांद कर अखिलेश भीतर घुस गये। गेट फांद कर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता भीतर न जा सके, इसके लिये लगाई गई टीन शीट को भी कार्यकर्ताओं ने उखाड़ फेंका। अखिलेश यादव को ऐसा इसलिये करना पड़ा क्योंकि जयप्रकाश नारायण की जयंती पर आज जेपीएनआईसी में स्थापित प्रतिमा पर अखिलेश को माल्यार्पण करना था। एलडीए ने उन्हें इसकी इजाजत नहीं दी थी।

मौके पर खासी अफरातफरी के बीच अखिलेश यादव ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं। यहां पुलिस व समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने खूब झडप भी नहीं । करीब 500 से ज्यादा कार्यकर्ता आज जेपीएनआईसी के बाहर जुटे थे।

दरअसल,जेपीएनआईसी के गेट पर ही अखिलेश यादव को रोकने की पुलिस प्रशासन ने खासी व्यवस्था कर रखी थी। भारी पुलिस बल वहां तैनात किया गया था। अखिलेश यादव के पहुंचने से पूर्व ही वहां सपा कार्यकर्ता जुटना शुरू हो गये थे। अखिलेश यादव जैसे ही वहां पहुंचे, भीड़ में अफरातफरी फैल गई। इस बीच मौका पाकर अखिलेश यादव गेट फांद कर भीतर प्रवेश कर गये। पीछे पीछे बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी भीतर घुस गये।

इससे पूर्व गेट पर सपा कार्यकर्ता धरना देकर बैठ गये थे। वे जेपीएनआईसी के गेट को खोलने व माल्यार्पण करने की अनुमति देने की मांग कर रहे थे। वहीं एलडीए व पुलिस प्रशासन इसके लिये तैयार नहीं था। प्राधिकरण के अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा का कहना है कि जेपीएनआईसी के भीतर सफाई आदि का कार्य चल रहा है। इसलिये वहां किसी को भी जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है।

follow us on 👇

फेसबुक -https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर -https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें – https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट -https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम -https://www.instagram.com/firstbytetv/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *