मुस्लिमों को भाजपा से जोड़ने की तैयारी तेज, सूफी समाज को दिया प्रशिक्षण
BREAKING उत्तर प्रदेश लखनऊ

मुस्लिमों को भाजपा से जोड़ने की तैयारी तेज, सूफी समाज को दिया प्रशिक्षण

Oct 12, 2023
Spread the love

केवल हिंदू वोट बैंक के आधार पर लोकसभा चुनाव की वैतरणी पार नहीं हो पायेगी संभवत यह भाजपा के दिग्गजों को समझ में आ चुकी है। बहुसंख्यक हिंदू वोटों के साथ ही अब भाजपा मुस्लिमों को भी पार्टी की विचारधारा से जोड़ने की कोशिश कर रही है। आज लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रशिक्षण समारोह में ऐसा ही कुछ देखने में आया। समारोह में शामिल सदस्यों को बताया गया कि किस तरह अपने लोगों ( मुस्लिमों) में जाकर उन्हें भाजपा की विचारधारा में शामिल करना है।

लखनऊ में आयोजित इस एक दिवसीय समारोह में अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, जमाल सिद्दीकी, अल्पसंख्यक कल्याण के राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी, उत्तर प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बासित अली और प्रदेश प्रभारी सैयद एहतेशाम समेत प्रदेश भर के सूफी समाज के लोग शामिल हुए।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बासित अली का कहना है कि सपा व कांग्रेस ने समाज के भीतर भाजपा को लेकर तमाम भ्रांतियां फैला रखी हैं। इनके चलते दोनों समुदाय के बीच की खाई दिनों दिन बढ़ती जा रही है। इस खाई को खत्म करने के लिये ही अल्पसंख्यक मोर्चा मुस्लिमों को भी भाजपा से जोड़ने के लिये लगातार काम कर रहा है। दरअसल, सूफी विचारधारा हमेशा से ही देश के भीतर अमन शांति को बढ़ावा देती आ रही है।

इस कड़ी में प्रदेश के मदरसों में जाकर अल्पसंख्यक मोर्चा 2024 के लोकसभा चुनाव के पक्ष में माहौल बनायेगा। कोशिश रहेगी कि पहले उन सभी सीटों पर पहुंचा जाये जहां मुस्लिम आबादी अधिक है। यहां लोगों से संपर्क कर उन्हें भाजपा की विचारधारा से जोड़ने का कार्य किया जायेगा।

follow us on 👇

फेसबुक -https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर -https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें – https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट -https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम -https://www.instagram.com/firstbytetv/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *