महिला भाजपा पार्षदों पर टिप्पणी करने वालों पर कार्रवाई नहीं,  विरोध में महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन
BREAKING Latest मेरठ

महिला भाजपा पार्षदों पर टिप्पणी करने वालों पर कार्रवाई नहीं, विरोध में महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन

Jan 3, 2024
Spread the love
  • नगर निगम बोर्ड बैठक में टिप्पणी पर हुआ था बवाल
  • एमएलसी धर्मेद्र भारद्वाज संग की गई थी धक्कामुक्की
  • इससे माहौल गर्माया, विपक्षी पार्षदों की पिटाई
  • विपक्ष ने 10 जनवरी को महापंचायत बुलाई
  • कार्रवाई की मांग लेकर आईजी से भी मिली थी पार्षद
  • जिला मुख्यालय पर महिलाओं का प्रदर्शन, नारेबाजी

नगर निगम में महिला भाजपा पार्षदों को अपशब्द कहने वाले पार्षदों के खिलाफ अभी तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। इससे आहत आज सैंकड़ों महिलाएं सड़क पर उतर आईं। जुलूस के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंची महिलाओं ने नारेबाजी की।  सभी ने बुलंद तरीके से कहा कि महिलाओं का अपमान अब नहीं सहा जायेगा। जहां तक बसपा सुप्रीमो मायावती द्वारा की गई टिप्पणी का है तो उन्हें यह याद रखना चाहिये कि मायावती जी भी महिला हैं। महिलाओं ने नारे लगाये कि फूल भी हैं चिंगारी भी, हम भारत की नारी भी। इस दौरान पुलिस द्वारा अभी तक आऱोपी पार्षदों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज न होने से आहत महिला पार्षद रेखा सिंह प्रदर्शन के दौरान फूट फूट कर रोने लगी। रेखा सिंह का रोते हुए कहना है कि नगर निगम में सार्वजनिक रूप से उन पर की गई टिप्पणी से वह बेहद आहत हैं, और इसके बाद ही यह  बवाल हुआ है। जहां तक बात 10 जनवरी को होने वाली विपक्षी पंचायत की है तो वे सभी वहां पहुंचकर अपनी बात रखेंगी।

आपको याद होगा कि 30 जनवरी को मेरठ नगर निगम बोर्ड की  बजट बैठक टाउन हाल में आहूत की गई थी। यहां भाजपा पार्षद रेखा सिंह द्वारा गृहकर वसूली केवल हिंदू इलाकों में करने का आरोप लगाते हुए चैलेज दिया था कि यदि दम है तो मुस्लिम इलाकों में भी वसूली करके दिखाये। इस पर उत्पन्न गतिरोध के चलते बजट बैठक में हंगामा हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गया। आज भाजपा के जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा,महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज ने भाजपा महिला पार्षद बबीता खन्ना, रेखा सोनकर, डा. अनुराधा आदि को लेकर आईजी से मुलाकात की। आईजी को दिये पत्र में भाजपा पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि पार्षद फजल करीम, आसिफ सैफी व रिजवान अंसारी ने महिला पार्षदों के प्रति अभद्र टिप्पणी व अनुसूचित वर्ग के पार्षदों पर जातिसूचक शब्द कहते हुए अपमानित किया है। इस समय कुलदीप कुमार उर्फ कीर्ति घोपला,आशीष चौधरी ने महिला से दुर्व्यवहार व अभद्रता की। पवन चौधरी ने तभी तहरीर दे दी थी लेकिन अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। इससे अनुसूचित वर्ग व महिला पार्षद स्वंय को अपमानित महसूस कर रहे हैं। आईजी नचिकेता झा ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। 

फेसबुक -https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर -https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें – https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट -https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम -https://www.instagram.com/firstbytetv/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *