व्यापारियों की दुकानों को बदमाश लगातार बना रहे निशाना- पं0 आशु शर्मा
मेरठ

व्यापारियों की दुकानों को बदमाश लगातार बना रहे निशाना- पं0 आशु शर्मा

Jan 3, 2024
Spread the love

उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष पं.आशु शर्मा ने कहा कि व्यापारियों की दुकानों को बदमाशों द्वारा लगातार निशाना बनाया जा रहा है। एक के बाद एक लगातार अपराधिक घटनाएं हो रही हैं। जिससे व्यापारियों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

पं.आशु शर्मा आज पी. एल. शर्मा रोड व्यापार मंडल के शपथ ग्रहण समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। शपथ ग्रहण समारोह में सैकड़ो की संख्या में व्यापारी उपस्थित हुए। प्रदेश अध्यक्ष पं0 आशु शर्मा द्वारा पीएल शर्मा रोड व्यापार मंडल की 21 पदाधिकारियों की घोषणा की गई। अध्यक्ष पद पर शौरभ रस्तोगी, महामंत्री धर्मेंद्र प्रधान, कोषाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष किशोर पहाड़ी, उपाध्यक्ष साहिल मेहरा, उपाध्यक्ष अजय गुप्ता उपाध्यक्ष नौशाद आलम, उपाध्यक्ष अतुल गोयल, एवं दस पदाधिकारी मंत्री पद पर नियुक्त किए गए। संरक्षक की जिम्मेदारी विशाल रस्तोगी व पंकज त्रिवेदी को दी गई। सभी नवनियुक्त पदाधिकारी को व्यापारियों के हितों में कार्य करने की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष पं0 आशु शर्मा ने कहां की लगातार पिछले कुछ समय में अपराधी घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। बाजार में व्यापारियों की दुकानों को निशाना बनाकर चोरियां की जा रही है। पुलिस द्वारा इन घटनाओं का खुलासा नहीं हो रहा है। व्यापार मंडल जल्द ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का घेराव कर व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर हो गई घटनाओं के खुलासे की मांग करेगा।
पी एल शर्मा रोड व्यापार मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष शौरभ रस्तोगी ने व्यापारियों के हितों में कार्य करने का वादा किया।
इस दौरान मुख्य रूप से सरदार मंजीत सिंह कोछड़, सरताज गाजी, सुमेर सिंह, पीयूष वशिष्ठ, संजू त्यागी, हाजी सारिक, विजय राठी, आरिफ खान, अशोक शर्मा,वसीम बियानी, श्याम परूथी, अलमास खान, हिमांशु वत्स,आदिश अग्रवाल, दीपक अरोड़ा आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *