कांग्रेस एकमात्र ऐसी पार्टी जो हमेशा जनता के बीच बनी रहती है-लल्लू
मेरठ। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने आज दावा किया कि सपा व बसपा केवल चुनाव के दौरान ही नजर आते हैं जबकि कांग्रेस एक मात्र ऐसी पार्टी है जो हमेशा जनता के बीच रहती है। प्रदेश सरकार जिस तरह लोगों पर जुल्म ढा रही है कांग्रेस उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।
दरअसल, अजय कुमार 29 सितम्बर के प्रस्तावित प्रियंका गांधी के कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा के लिये मेरठ पहुंचे थे। मीडिया से बात करते हुए अजय कुमार लल्लू ने बताया कि 2022 चुनाव में गरीब दलित जनता काग्रेस सरकार देखना चाहती है। उसी के प्रयास में हम पूरे उत्तर प्रदेश में लगातार हर एक जिले में जाकर जनता के बीच में प्रयास करेंगे कि सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता समय पर पहुंचकर गरीबों किसानों की समस्याओं को निकाल कर लाए। कांग्रेस सरकार किसी एक धर्म और जाति की सरकार नहीं है कांग्रेस सरकार हर गरीब की सरकार है और सरकार बनने के बाद जिस तरह से गरीबों पर अत्याचार हो रहा है हम विशेष रूप से उस पर ध्यान देंगे।