BREAKING Firstbyte update Latest लखनऊ

करीबियों के ठिकानों पर आयकर के छापे, अखिलेश बोले अभी ईडी व सीबीआई भी आयेगी

Dec 18, 2021
Spread the love
  • अखिलेश ने कहा अभी ईडी व सीबीआई भी आयेगी
  • प्रदेश की जनता मन बना चुकी है भाजपा को सबक सिखाने
  • 2022 के चुनाव में प्रदेश से साफ हो जायेगी भाजपा
  • चुनाव आते ही की जाती है ऐसी कार्यवाही

आयकर विभाग ने सपा प्रवक्ता राजीव राय, आरसीएल ग्रुप के मालिक मनोज यादव व सपा नेता जैनेंद्र यादव के प्रतिष्ठानों पर एक साथ छापेमारी की है। लखनऊ व मैनपुरी में यह छापेमारी की जा रही है। सपा प्रवक्ता ने इस कार्यवाही को राजनीतिक विद्वेष करार दिया है। वहीं अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव नजदीक आते ही ऐसा किया जा रहा है। अभी आयकर विभाग ने छापेमारी की है अभी सीबीआई और ईडी का इस्तेमाल भी किया जायेगा। जनता अपना मन बना चुकी है, 2022 में भाजपा साफ हो जायेगी।

मैनपुरी के रहने वाले मनोज यादव अखिलेश यादव के करीबी हैं। वह आरसीएल ग्रुप के मालिक हैं। शहर कोतवाली के मोहल्ला बंशीगोहरा निवासी मनोज यादव के घर 12 गाड़ियों का काफिला लेकर आयकर अधिकारी पहुंचे हैं। उनके घर को सुरक्षाबल ने घेर रखा है। किसी को अंदर जाने की इजाजत नहीं है। दो घंटे से अधिक समय से पूछताछ जारी है। इसी क्रम में लखनऊ में अखिलेश यादव के करीबी कहे जाने वाले जैनेंद्र यादव ऊर्फ नीटू सहित कई के घरों की छानबीन चल रही है। जैनेंद्र का घर लखनऊ में अंबेडकर पार्क के पास स्थित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *