BREAKING Delhi / NCR राष्ट्रीय

देश में कोरोना स्पीड में 55 फीसदी का उछाल

Jan 5, 2022
Spread the love
  • देश में अब तक ओमिक्रोन के 2135 केस दर्ज
  • 534 लोगों की हो चुकी है मौत
  • अब तक पौने पांच लाख लोग गवां चुके हैं जान
  • महाराष्ट्र व दिल्ली में ज्यादा मामले

देश में कोरोना ने अपनी स्पीड पकड़ ली है। पिछले चौबीस घंटे में ही 58 हजार से ज्यादा नये केस सामने आये हैं। वहीं 534 लोगों की मौत हो गई है। वहीं अब तक कोरोना के नये वेरिएंट ओमिक्रान के 2135 नये मामले देश भर में सामने आये हैं। कुल मिलाकर यह कि कोरोना वापस आ चुका है। अब और अधिक सतर्कता की आश्यकता है। जब से कोरोना ने देश में कदम रखा है तब से अब तक चार लाख 82 हजार 551 लोगों की मौत हो चुकी है। यह सरकारी आंकड़ा है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर दो लाख 14 हजार 4 हो गई है। कल 15 हजार 389 लोग ठीक हुए, जिसके बाद अभी तक 3 करोड़ 43 लाख 21 हजार 803 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोरोना वायरस रोधी टीकों की 147 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी हैं। कल 96 लाख 43 हजार 238 डोज़ दी गईं, जिसके बाद अब तक वैक्सीन की 147 करोड़ 72 लाख 8 हजार 846 डोज़ दी जा चुकी हैं।

देश में अब तक ओमिक्रोन वेरिएंट से 2135 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इस वेरिएंट से संक्रमित राज्यों की संख्या 24 हो गई है। सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र और राजधानी दिल्ली में हैं। तीसरे नंबर पर केरल है। महाराष्ट्र में अब तक ओमिक्रोन से 653, दिल्ली में 464 और केरल में 185 लोग संक्रमित हो चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *