Exclusive Uncategorized मेरठ

धर्म व जातपात के बंधन तोड़ प्यार की ख़ुशबू बिखेरती फिल्म “महक सुगंध”

Jan 11, 2022
Spread the love

  • जितेंद्र चित्रा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी हिंदी फीचर फिल्म
  • कोविड के कारण सिनेमा हाल में नहीं हो पाई अभी प्रदर्शित
  • ओटीटी प्लेटफार्म पर दर्शक उठा सकते हैं इसका लुफ्त
  • इंडियन आयडल फेम दानिश मोहम्मद ने बिखेरे गायिका व अदाकारी के रंग
  • जितेंद्र आर्य ने दिया नये कलाकारों को नया मौका

मेरठ। धर्म और जातपात से ऊपर अगर कुछ होता है तो वह है इंसानियत और प्यार। इसी संदेश को लेकर जितेंद्र चित्रा प्रोडक्शन के बैनर तले हिंदी फीचर फिल्म ‘महक सुगंध’ बनायी गयी है।

फिल्म “महक सुगंध” के निर्माता हैं शास्त्री नगर, मेरठ निवासी जितेंद्र आर्य। फर्स्ट बाइट टीवी को उन्होंने बताया कि “महक सुगंध” मेरी पहली बॉलीवुड हिंदी फ़ीचर फ़िल्म है जो समस्त भारत के सिनमाहाल में प्रदर्शित होनी थी परंतु कोविद के कारण सिनमाहाल में प्रदर्शित नहीं हो पाई। “महक सुगंध” 17 दिसम्बर 2021 को HUNGAMA LIVE OTT platform पर और 24 दिसम्बर 2021 को VODAFONE (VI) MOVIE & TV पर रिलीज़ हो चुकी है। अब फ़िल्म “महक सुगंध” MX PLAYER OTT प्लेटफार्म पर बहुत जल्दी रिलीज़ होने वाली है। 
निर्माता जितेंद्र आर्य ने बताया कि दरअसल यह फ़िल्म “महक सुगंध” एक प्रेम कथा है जो समाज को सुखद संदेश देती है। फ़िल्म की कहानी आर. के. वशिस्ट ने और पटकथा व संवाद गुडविन मसीह ने लिखे है। फ़िल्म के गीत योगेश वर्मा ‘स्वप्न’ व बलराज मालिक ने लिखे है जिन्हें संगीत दिया है सुशांत अस्थाना और जीवन ने। इन गीतों को अपने स्वर से सजाया है बॉलीवुड गायक जावेद अली, मनोज मिश्रा, ख़ुशबू जैन,इंदू सोनाली, सुशांत अस्थाना व इंडीयन आइडल फ़ेम गायक दानिश मोहमद ने। दो नई गायिकाओं सिमरन तिरखा व स्वास्तिका मिश्रा को पहली बार फ़िल्म में गाने का मौक़ा दिया गया है। फ़िल्म का निर्देशन बॉलीवुड के उभरते निर्देशक विवेक चौहान व आर. के वशिष्ठ ने किया है। क्रिएटिव निर्देशक कफ़ील अहमद व कैमरामैन महेश गौतम है। फ़िल्म रेड ड्रैगन कैमरा पर बनाई गई है। फ़िल्म के मुख्य कलाकार शान मिश्रा, ज़ुल्फ़ी राजपूत, विलेन अशरफ़ चौहान व मुख्य अभिनेत्री रिया चौधरी, निधि मिश्रा है। इंडियनआइडल फ़ेम गायक दानिश मोहम्मद एक विशेष भूमिका में है। अन्य कलाकारों में कफ़िल अहमद, शैलेंद्र श्री, राजीव शर्मा, आज़म खां, साजिदा खान, सुनीता चौहान, मास्टरआर्यव गोयल, बेबी श्रीशा वशिष्ठ, मनीष शर्मा, इस्मिता गौतम, आख्या, अंजना तालियान, सागर तोमर, इमरान, मनोज, साजिद, अयान आदि है। 

निर्माता जितेंद्र आर्य ने देशवासियों से अनुरोध किया है कि सभी लोग इस फ़िल्म को अवश्य देखें। फ़िल्म “महक सुगंध” को MX PLAYER OTT प्लेटफार्म पर मुफ़्त में देखा जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *