BREAKING उत्तर प्रदेश

..तो इसलिये अयोध्या से लड़ेंगे योगी आदित्यनाथ चुनाव

Jan 13, 2022
Spread the love
  • कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने की शुरूआत
  • तीन और विधायकों ने कहा मौर्य हमारे नेता, वह जहां हम वहां
  • ओबीसी नेता दारा सिंह ने भी दे दिया इस्तीफा
  • अवतार सिंह भड़ाना भी गये, रालोद का दामन थामा
  • योगी आदित्यनाथ का अयोध्या से लड़ना लगभग तय
  • 48 घंटे में भाजपा को अपनों ने ही दिये छह बड़े झटके

राजनीतिक दलों में इन दिनों “सिर मुढाते ही औले” जैसे हालात हैं। विशेष रूप से भाजपा में। चुनाव तारीखों का ऐलान होते ही पिछले दो दिन में भाजपा को कई बड़े झटके उसके ही विधायकों ने दे डाले हैं। ओबीसी नेता दारा सिंह चौहान ने भी बीते दिवस योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया। कुल मिला कर पिछले 48 घंटे में छह विधायकों ने भाजपा को अपना त्यागपत्र दे दिया। इनमें एक बड़ा नाम स्वामी प्रसाद मौर्य का भी है। हालांकि एक सपा विधायक भी भाजपा में शामिल हुए हैं।

इन दिनों दिल्ली में भाजपा टिकटों पर नामों को फाइनल टच दिये जाने का कार्य तेजी से हो रहा है। इस बैठक में ही तय किया गया कि अयोध्या से योगी आदित्यनाथ को चुनाव मैदान में उतारा जाये। अयोध्या से उतारने के पीछे यूपी में हिदुत्व व भगवा लहर की आंधी लाना है। पिछले कुछ समय में योगी ने ऐसे तमाम काम और घोषणाएं की है जिसने उन्हें बहुसंख्यक समाज का हीरो बना दिया है। देश भर के लूट व चोरी के वाहनों के स्लाटर हाउस के रूप में कुख्यात मेरठ के सोतीगंज बाजार पर ताले डलना भी कहीं न कहीं बहुसंख्यक समाज में एक संदेश देने के लिये काफी रहा। शुरू में योगी आदित्यनाथ के मथुरा से चुनाव लड़ने की बात भी आई थी लेकिन अंंतत अयोध्या उनके व यूपी में नया संदेश देने के लिये चुना गया। हालांकि अभी इस पर पीएम मोदी की मोहर लगाना बाकी है, लेकिन माना जा रहा है कि यह महज औपचारिकता ही होगी। तय सब कुछ हो चुका है।

अब बात उन इस्तीफा देने वालों की जिन्होंने चुनाव की तिथि घोषित होते ही भाजपा को परेशानी में डाल दिया। पहला नाम है कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का। मौर्य के बाद तिंदवारी से विधायक ब्रजेश प्रजापति, तिल्हार से विधायक रोशन लाल वर्मा और बिल्हौर से विधायक भगवती सागर ने भी मौर्य के बाद इस्तीफा दे दिया। बीते दिवस भाजपा विधायक अवतार सिंह भड़ाना ने भी भाजपा छोड़कर रालोद का दामन थाम लिया। रालोद व सपा मिलकर चुनाव मैदान में ताल ठोक रहे हैं। बीते दिवस ही ओबीसी नेता दारा सिंह चौहान ने भी भाजपा छोड़ दी। भगवती सागर ने तो यह कहते हुए भाजपा छोड़ी कि भाजपा संविधान निर्माता डा. भीम राव अंबेडकर और काशीराम के सिद्धांतो को नहीं मानती, वह पार्टी में रह कर इस समाज के लिये वे सब नहीं कर पाये जो वह करना चाहते थे।

इस बीच, कांग्रेस विधायक नरेश सैनी और सपा विधायक हरिओम यादव बुधवार को भाजपा में शामिल हो गये। हरिओम यादव मुलायम सिंह यादव के रिश्तेदार हैं। बता देंक कि उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में चुनाव होना है। 403 विधानसभा सीटों वाले यूपी में 10 फरवरी से 7 मार्च तक विधानसभा चुनाव होना है। नतीजे 10 मार्च को आएंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *