92 वर्ष की उम्र में स्वर कोकिला लता मंगेश्वकर का निधन हो गया। कोरोना के कारण पिछले दिनों अस्पताल में भर्ती कराई गई लता मंगेश्कर का स्वर आज भले ही हमेशा के लिये बंद हो गया हो लेकिन उनके गाये हुए गाने हमेशा अमर रहेंगे। उनके निधन से बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर है। राजनीतिक दलों से लेकर बॉलीवुड से जुड़े दिग्गजों ने उनके निधन को अपूर्णीय क्षति बताया है। बीते दिन उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया था, जिसके बाद उन्हें आईसीयू से वेंटिलेटर में रखा गया था। उनके निधन पर दो दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है। आज शाम साढ़े चार बजे उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा। पीएम मोदी ने भी उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है।
लता मंगेशकर के निधन के समाचार से बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर है। तमाम संगीतकारों ने उनके निधन को बड़ी क्षति बताया है। इससे पहले शनिवार की रोज लता की बहन आशा भोंसले ने अस्पताल पहुंचकर हाल जाना था। जब आशा अस्पताल से बाहर निकलीं थी तो उनके चेहरे पर मायूसी से अंदाजा लग गया था कि लता मंगेशकर की हालत ठीक नहीं है। उसके बाद रविवार यानि आज लता मंगेशकर के निधन की पुष्टि हुई। आठ जनवरी को उन्हें कोरोना के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था।