Firstbyte update Latest उत्तर प्रदेश

राकेश टिकैत के जहाज ने आधे घंटे खाये हिचकोले, जान फंसी

Mar 22, 2022
Spread the love
  • इंडिगो से वह हैदराबाद से जा रहे थे
  • तिरूचिपप्ली जा रही थी यह फ्लाइट
  • रास्ते में बादलों के कारण आधे घंटे जान फंसी रही
  • टिकैत ने इसकी जांच कराने की मांग की

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने इंडिगो की उस फ्लाइट के उड़ान की जांच की मांग कर सनसनी मचा दी है जिसमें सवार होकर वह तमिलनाडु की यात्रा पर थे। उन्होंने स्वयं ट्ववीट कर जानकारी दी कि करीब आधे घंटे तक उनका जहाज हवा में हिचोले खाता रहा और उन समेत सभी यात्रियों की सांसे इस दौरान अटकी रही। इस ट्ववीट का असर यह हुआ कि कुछ ही देर बाद इंडिगो ने अपना जवाब देते हुए राकेश टिकैत के संग मीटिंग करने की पेशकश कर डाली। इंडिगो ने यह भी कहा कि यात्रियों की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है।

दरअसल, शनिवार को भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता तमिलनाडु की यात्रा पर थे। हैदराबाद से इंडिगो की फ्लाइट से वह तिरुचिपल्ली जा रहे थे। राकेश टिकैत ने अपने ट्वीट में लिखा कि उनकी फ्लाइट 6ई 7213 शनिवार शाम 7.10 बजे खराब मौसम में फंस गई। आधे घंटे तक उनकी और मुसाफिरों की जान आफत में रही। इतनी खतरनाक उड़ान की इजाजत उचित नहीं, इसकी जांच होनी चाहिए। राकेश टिकैत ने ट्वीट में पीएमओ और सिविल एविएशन मिनिस्ट्री के साथ ही गृह मंत्रालय भी टैग किया है।  

इस ट्वीट के बाद इंडिगो ने अपने जवाब में कहा है कि आपकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। हमारे पायलट ऐसी परिस्थितियों के लिए अच्छी तरह से प्रशिक्षित हैं। आप सुरक्षित हाथों में है। इसके अलावा इंडिगो ने राकेश टिकैत से मिलकर बात करने के लिए समय मांगा है। भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष राजबीर सिंह जादौन ने भी केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री को पत्र लिखकर इस पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *