Latest उत्तर प्रदेश मेरठ आस-पास

कंकरखेड़ा में ताबड़तोड़ फायरिंग कर मौत के घाट उतारा

May 20, 2022
Spread the love
  • आज तड़के घर में घुस कर तीन बदमाशों ने की फायरिंग
  • ताबड़तोड़ फायरिंग में निरंकार का पुत्र गंभीर रूप से घायल
  • घायल को उपचार के लिये न्यूटीमा लाया गया
  • उपचार के दौरान प्रयाग की मौत

मेरठ के कंकरखेड़ा थानान्तर्गत खुर्द गांव में शुक्रवार की सुबह कार सवार बदमाशों ने पूर्व में हिस्ट्रीशीटर रहे निरंकार के पुत्र प्रयाग को गोली मार कर हत्या कर दी। निरंकार ने इस घटना के बाद गांव के ही सन्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। गोली मारने वाले बदमाशों में से एक ने मास्क लगाया हुआ था जबकि बाकी दोनों के चेहरे साफ देखे जा सकते थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी।  घायल को उपचार के लिये गढ़ रोड अस्तपाल में भर्ती कराया गया जहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। जांच पड़ताल में सामने आया है कि कुछ पूर्व एक जमीन की सौदेबाजी हुई थी। अब लगा कि जमीन सस्ते में खरीद ली गई है, इसे लेकर ही विवाद चला आ रहा है। गांव के ही सन्नी काकरान को नामजद किया गया है।

विस्तार से देखिये 👇

मृतक के पिता व किसान निरंकार चौधरी ने बताया कि रोज की तरह शुक्रवार सुबह 5:45 बजे उनके मकान के मुख्य गेट खुले हुए थे। इसी बीच पावली खुर्द गांव निवासी पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज सनी काकरान पुत्र नगेंद्र अपने दो अज्ञात साथियों के साथ सीधे घर में घुस गया। घर के पिछले कमरे में कंप्यूटर पर काम कर रहे निरंकार का 27 वर्षीय बेटा एलएलबी छात्र प्रयाग चौधरी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली की आवाज और शोर सुनकर दूसरे कमरों से स्वजन बाहर आए तो हमलावरों ने दोबारा फायरिंग की। जिसमें निरंकार का छोटा बेटा मयंक बाल-बाल बच गया, जो मकान की दीवार कूदकर भागा।

किसान निरंकार चौधरी ने बताया कि उनकी बहन त्रिचला पत्नी विजयपाल निवासी हाईवे कंकरखेड़ा ने वर्ष 2019 में पावली खुर्द निवासी नगेंद्र से दो बीघा जमीन खरीदी थी। इस जमीन पर निरंकार तभी से जोतने और बुवाई का काम कर रहे थे। तभी से नगेंद्र समेत उसका बेटा सनी काकरान रंजिश रखता है। पीड़ित पिता का कहना है कि उसी रंजिश के तहत शुक्रवार को सनी ने अपने साथियों साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है।

गढ़ रोड स्थित न्यूटिमा में प्रयाग चौधरी के शव को सील करते हुए । वीडियो फर्स्ट बाइट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *