दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन गिरफ्तार
Firstbyte update दिल्ली

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन गिरफ्तार

May 30, 2022
Spread the love

आम आदमी पार्टी को आज एक और करारा झटका लगा है। ईडी ने हवाला लेनदेन का आरोप लगाते हुए आज दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार कर लिया। इन आरोपों को दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने फर्जी करार देते हुए कहा कि सत्येंद्र जैन के खिलाफ आठ साल से फर्जी केस चलाया जा रहा है। सतेंद्र हिमाचल के चुनाव प्रभारी हैं, उनके कामकाज को प्रभावित करने के लिये यह कदम उठाया गया है। इससे पहले जहां केजरीवाल ने सत्येंद्र जैन को ईडी द्वारा गिरफ्तार किये जाने की आशंका जताई गई थी वहीं सत्येंद्र जैन ने यहां तक कहा था कि चाहे ईडी भेज लो, सीबीआई या अन्य कोई जांच एजेंसी, वह झुकने वाले नहीं हैं।

दरअसल, कोलकाता की एक कंपनी से जुड़े हवाला लेनदेन के मामले में यह कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है कि फर्जी कंपनियों के जरिये आए पैसे का उपयोग भूमि की सीधी खरीद खरीद के लिए या दिल्ली और उसके आसपास कृषि भूमि की खरीद के लिए लिए गए ऋण की अदायगी के लिए किया गया था। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा राज्य के स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को पहले बर्खास्त और फिर गिरफ्तार कराने के बाद भाजपा की तरफ से यह भी मांग की जा रही थी कि दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पर केजरीवाल कब कार्रवाई करेंगे। भ्रष्टाचार के एक मामले में पंजाब के सीएम ने विजय सिंगला को बर्खास्त करते हुए गिरफ्तार करा दिया था।

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सत्येंद्र जैन पर लगे आरोपों को  फर्जी बताया है. उन्होंने कहा कि सत्येंद्र जैन के खिलाफ 8 साल से एक एक फर्जी केस चलाया जा रहा है। अभी तक कई बार ईडी बुला चुकी है। बीच में कई साल ईडी ने बुलाना भी बंद कर दिया था क्योंकि उन्हें कुछ मिला ही नहीं। अब फिर शुर क्योंकि सत्येंद्र जैन हिमाचल के चुनाव प्रभारी हैं। सिसोदिया ने कहा कि हिमाचल में भाजपा बुरी तरह से हार रही है, इसीलिए सत्येंद्र जैन को आज गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *