राष्ट्रपति चुनाव में खूब हुई क्रास वोटिंग
BREAKING Firstbyte update राष्ट्रीय

राष्ट्रपति चुनाव में खूब हुई क्रास वोटिंग

Jul 18, 2022
Spread the love

देश के 15वें राष्ट्रपति चुनाव के लिए सोमवार को मतदान हुआ। सभी राजनीतिक दलों की प्रबल इच्छा अपने प्रत्याशी को जिताने के साथ ही क्रास वोटिंग रोकने की भी रही लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। इस दौरान यूपी, गुजरात, ओडिशा और असम तक में क्रॉस वोटिंग देखने में आई। यूपी बरेली से सपा विधायक शहजील इस्लाम ने पार्टी लाइन से हट कर द्रौपदी मुर्मू को वोट किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तलख टिप्पणी कर सुर्खी में आये शहजील इस्लाम की संपत्तियों पर हाल ही में बुलडोजर चला है। द्रोपदी मुर्मू को वोट के पीछे भी यही कारण बताया जा रहा है। उधर, गुजरात में एनसीपी और ओडिशा-असम में कांग्रेस के विधायक द्वारा क्रॉस वोटिंग का दावा किया गया।

अगर बात करें सपा की तो शहजील इस्लाम द्वारा योगी पर दिये गये बयान के बाद लगातार प्रशासन द्वारा उनके ठिकानों पर एक्शन लिया गया था। उनके पेट्रोल पंप पर भी बुलडोजर चलाया गया था। हालांकि शहजील इस्लाम आजम खान के समर्थन में भी उस वक्त दिखे थे जब उन्होंने सपा नेताओं के दल से मिलने से इनकार कर दिया था।

इससे पहले प्रसपा प्रमुख शिवपाल यादव ने कहा था कि विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने मुलायम सिंह यादव को आईएसआई एजेंट बताया था। हम उन्हें समर्थन नहीं देंगे। जो सपा नेता मुलायम सिंह की विचारधारा को मानते हैं, वे ऐसे आरोप लगाने वाले नेता को कभी वोट नहीं देंगे। हालांकि, वोट देने से पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने दावा किया कि शिवपाल यादव यशवंत सिन्हा को ही वोट करेंगे। 

यह भी जानकारी में आया है कि गुजरात में शरद पवार की पार्टी एनसीपी विधायक कंधाल एस जडेजा ने कहा कि उन्होंने एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को वोट किया है। ओडिशा के कांग्रेस विधायक मोहम्मद मुकीम ने कहा कि वह कांग्रेस विधायक हैं, लेकिन उन्होंने एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को वोट किया। यह उनका निजी फैसला है, उन्होंने अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनी, जिसने उन्हें अपनी मिट्टी के लिए कुछ करने के लिए कहा, इसलिए उन्होंने द्रौपदी मुर्मू को वोट दिया। हालांकि, बताया जा रहा है कि मुकीम ओडिशा में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष न बनाए जाने के चलते नाराज चल रहे हैं। 
    
AIUDF के विधायक करिमुद्दीन बारभुइया ने दावा किया है कि असम में कांग्रेस के विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की है। करिमुद्दीन ने दावा किया कि कांग्रेस के 20 से ज्यादा विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की। उन्होंने कहा, नतीजों में सभी को नंबर पता चल जाएगा।     

follow us

Youtube https://www.youtube.com/channel/UCQAvrXttAEoWXP6-4ATSxDQ

FB https://www.facebook.com/firstbytetv

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *