राजनीति में आदर की परम्परा निभाने पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल से मिले सीएम योगी
Delhi / NCR Latest उत्तर प्रदेश

राजनीति में आदर की परम्परा निभाने पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल से मिले सीएम योगी

Jul 25, 2022
Spread the love

राजनीतिक में आदर करने की परम्परा का निर्वाह यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करने से कभी पीछे नहीं रहते। सोमवार को वह पूर्व राष्ट्रपति प्रतीभा देवी सिंह पाटिल से भी मिले। सीएम योगी आदित्यनाथ देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल हुए थे। द्रौपदी मुर्मू ने 25 जुलाई को देश की 15वीं राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली। उन्हें प्रधान न्यायाधीश एनवी रमना मुर्मू ने शपथ दिलाई।

इस दौरान सीएम योगी ने कई कार्यक्रमों में भाग लिया। वह संसद भवन के सेंट्रल हॉल में आयोजित राष्ट्रपति शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। सीएम योगी ने भारत की पूर्व राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा पाटिल से ओल्ड महाराष्ट्र सदन में भी मुलाकात की और उनका बुके देकर स्वागत किया। उनके स्वास्थ्य के लिये भी मंगल कामनायें की।

बता दें कि प्रतिभा देवी सिंह पाटिल देश की पहली महिला राष्ट्रपति थी। वह 2007 से 2012 तक इस सर्वोच्च पद पर रहीं। क्रम के हिसाब से प्रतिभा देवीसिंह पाटिल 12वीं राष्ट्रपति रही। राष्ट्रपति चुनाव में प्रतिभा पाटिल ने अपने प्रतिद्वंद्वी भैरोंसिंह शेखावत को तीन लाख से ज़्यादा मत से हराया था। उनके बाद प्रणब मुखर्जी देश के राष्ट्रपति बने।

follow us on facebook https://www.facebook.com/groups/480505783445020

follow us on twitter https://twitter.com/home

follow us on you tube https://www.youtube.com/channel/UCQAvrXttAEoWXP6-4ATSxDQ

follow us on website https://firstbytetv.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *