मुंबई पालघर से 1400 करोड़ का मेफेड्रोन बरामद, पांच गिरफ्तार
BREAKING Firstbyte update महाराष्ट्र

मुंबई पालघर से 1400 करोड़ का मेफेड्रोन बरामद, पांच गिरफ्तार

Aug 4, 2022
Spread the love

मुंबई: मुंबई पुलिस ने पालघर जिले के नालासोपारा में एक दवा निर्माण इकाई पर छापेमारी के बाद 1400 करोड़ रुपये कीमत का 700 किलोग्राम से ज्यादा ‘मेफेड्रोन’ जब्त करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मुंबई अपराध शाखा के मादक पदार्थ रोधी प्रकोष्ठ (एएनसी) ने इकाई पर छापेमारी की है।

विभागीय सूत्रों का दावा है कि विशिष्ट सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। मुंबई से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक व्यक्ति को नालासोपारा में पकड़ा गया। यह हाल के दिनों में शहर की पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की सबसे बड़ी बरामदगी में से एक है।

follow us on facebook https://www.facebook.com/groups/480505783445020

follow us on twitter https://twitter.com/home

follow us on you tube https://www.youtube.com/channel/UCQAvrXttAEoWXP6-4ATSxDQ

follow us on website https://firstbytetv.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *