कानपुर हिंसा में निर्दोष पाये गये छह लोग, दो रिहा
BREAKING Firstbyte update उत्तर प्रदेश

कानपुर हिंसा में निर्दोष पाये गये छह लोग, दो रिहा

Aug 4, 2022
Spread the love

भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा के बयान के बाद हुई कानपुर हिंसा में अब तक छह लोग निर्दोष पाये गये हैं। एसआईटी की जांच में इन सभी को निर्दोष पाया गया है। परेड निवासी शानू लफ्फाज और शारिक को बुधवार को रिहा कर दिया गया। जेल से बाहर आते हुए जाहिर है कि उनके चेहरे पर मुस्कान थी। पुलिस के मुताबिक 3 जून को हुई कानपुर हिंसा की जांच में चार अन्य लोग निर्दोष पाए गए हैं, जिन्हें जल्द ही रिहा कर दिया जाएगा।

बता दें कि 3 जून को जुमे की नमाज के बाद कानपुर के परेड चौराहे पर हिंसा हुई थी। पुलिस ने पहले ही चरण में एक साथ 36 लोगों को गिरफ्तार किया था। बाद में पुलिस के पास कुल 58 आरोपियों की रिपोर्ट तैयार हुई। हिंसा के बाद पुलिस आयुक्त ने एक एसआइटी (स्पेशल इंवेस्टीगेशन टीम) का गठन किया था, जो मामले की जांच कर रही थी।

एसआइटी की जांच में छह लोग पूरी तरह से निर्दोष पाये गये। इनमें शानू और शारिक के अलावा चार अन्य लोग भी शामिल हैं। एसआइटी को इनके खिलाफ हिंसा में संलिप्तता को लेकर कोई प्रमाण नहीं मिले, जिसके बाद आलाधिकारियों ने सभी को जेल से रिहा करने का फैसला किया। संयुक्त पुलिस आयुक्त आनंद प्रकाश तिवारी के मुताबिक शानू लफ्फाज और शारिक को रिहा कर दिया गया है, जल्द ही चार अन्य लोगों को रिहा कर दिया जाएगा।

follow us on facebook https://www.facebook.com/groups/480505783445020

follow us on twitter https://twitter.com/home

follow us on you tube https://www.youtube.com/channel/UCQAvrXttAEoWXP6-4ATSxDQ

follow us on website https://firstbytetv.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *