आखिरकार भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी मेरठ से गिरफ्तार
BREAKING Delhi / NCR Firstbyte update उत्तर प्रदेश

आखिरकार भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी मेरठ से गिरफ्तार

Aug 9, 2022
Spread the love
  • नोएडा के ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में विवाद
  • गालीबाज श्रीकांत त्यागी ने की थी महिला से अभ्रदता
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने से हुई भाजपा की किरकिरी
  • सोमवार को श्रीकांत के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर
  • सांसद महेश शर्मा को भी बनाया गया निशाना

पुलिस व एसटीएफ की टीम जिस भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी को कई राज्यों में तलाश कर रही थी वह यूपी के मेरठ में पकड़ा गया। वह कंकरखेड़ा की श्रद्धापुरी कालोनी में अपने दोस्त के घर पर था। वह लगातार कानूनी राय लेने के लिये अपनी वकील व पत्नी से जगह बदल बदल कर मोबाइल पर बात कर रहा था। यही मोबाइल उसकी गिरफ्तारी का सबब बना। श्रीकांत त्यागी ने गिरफ्तारी से बचने के लिये कोर्ट में समर्पण की अर्जी भी लगायी थी लेकिन कोर्ट ने इस पर उसे 10 अगस्त की तिथि दे दी थी। यानी इससे पहले पुलिस उसे गिरफ्तार कर सकती थी। उसके साथ उसके तीन साथी भी गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले नोएडा पुलिस ने श्रीकांत त्यागी की एक और कार बरामद की है जिस पर यूपी विधानसभा का स्टीकर लगा हुआ है। यानी वे तमाम सबूत मिले हैं जिससे वह भाजपा नेता बना घूम रहा था।

दरअसल, 6 अगस्त को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी एक महिला से अभ्रदता करते व उन्हें धक्का देते साफ नजर आ रहा था। इसके 24 घंटे बाद ही नोएडा की ग्रैंड ओमैक्स सोसायटी में 15 लोग पीड़ित परिवार को धमकी देने के लिये घुस आये। इसके बाद सांसद महेश शर्मा मौके पर पहुंचे और सख्त कार्रवाई की मांग की थी।

हालांकि भाजपा सांसद महेश शर्मा ने मामला सोशल मीडिया पर तूल पकड़ने पर कहा था कि श्रीकांत का भाजपा से कोई लेना देना नहीं है। इस पर विपक्ष ने तमाम वे फोटो जारी कर दिये थे जिनमें श्रीकांत त्यागी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह समेत पार्टी के तमाम दिग्गजों के साथ खड़ा नजर आ रहा है। फजीयत होने पर आज पुलिस, प्रशासन व शासन के सख्त कदम उठाये जाने के बाद उसके घर के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला दिया गया। इसके अलावा अन्य संपत्ति पर भी शिकंजा कस दिया गया।

श्रीकांत त्यागी की एक और कार बरामद, इस पर विधानसभा का स्टीकर व भाजपा का झंडा लगा हुआ है।

दबाव बनाने के लिए सोमवार को गालीबाज नेता त्यागी के घर का अवैध निर्माण तोड़ दिया गया। साथ ही भंगेल में उसकी दुकानों पर GST की छापेमारी भी की गई थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले का खुद संज्ञान लेते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आदेश दिया था।पुलिस ने आरोपी की एक और कार बरामद की है। इस पर यूपी विधानसभा का स्टीकर लगा हुआ है। इतना ही नहीं, कार पर भाजपा का झंडा भी लगा है। यह कार गौतमबुदजिले के ही याकूबपुर से बरामद की गई है। पुलिस का कहना है कि श्रीकांत त्यागी इसी कार में बैठकर फरार हुआ था और फिर गाड़ी को एक जगह छोड़कर वह आगे निकल गया।

follow us on facebook https://www.facebook.com/groups/480505783445020

follow us on twitter https://twitter.com/home

follow us on you tube https://www.youtube.com/channel/UCQAvrXttAEoWXP6-4ATSxDQ

follow us on website https://firstbytetv.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *